
जमशेदपुर : टाटा स्टील के भारतीय और यूरोप प्लांट ने 12वां वार्षिक स्टीली अवार्ड को जीत लिया है. वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस प्रतिष्ठित अवार्ड के साथ कुल छह कैटेगोरी में अवार्ड दिया जा रहा था, जिसमें टाटा स्टील के भारतीय ऑपरेशन को डिजिटल कम्यूनिकेशन एक्सीलेंस में अवार्ड दिाय गया जबकि टाटा स्टील के यूरोप प्लांट को एक्सीलेंस इन सस्टेनेबिलिटी अवार्ड दिया गया. डिजिटल कम्यूनिकेशन के लिए टाटा स्टील लिमिटेड की ओर से उठाये गये कदम की सराहना करते हुए वर्ल्ड स्टील एसोसिएशन ने यह सम्मान दिया है. आपको बता दें कि हाल में टाटा स्टील ने डिजिटिलाइजेशन की ओर काफी तेजी से काम किया है. स्टेक होल्डरों के साथ अपने जुड़ाव को स्थापित करने के लिए कंपनी ने काफी काम किया है. टाटा स्टील के यूरोप प्लांट में जीरो कार्बन लाॉजिस्टिक के दिशा में कंपनी ने बेहतर काम किया है, जिसका प्रतिफल भी सामने आया है. टाटा स्टील के वीपी कारपोरेट सर्विसेज चाणक्य चौधरी ने बताया कि स्टीली अवार्ड को जीतने से वे लोग काफी गौरांवित महसूस कर रहे है. उन्होंने बताया कि इससे कंपनी का मनोबल बढ़ा है. कम्यूनिकेशन, सस्टेनेबिलिटी और कई अन्य क्षेत्रों में काम करने में और गति मिलेगी. आने वाले सालों में कंपनी और बेहतर काम जीरो कार्बन लॉजिस्टिक के अलावा डिजिटिलाइजेशन में करेगी.







