
जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर सोमवार देर रात डीएस टावर के समीप एक तेज रफ्तार स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया. इसमें स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे पास ही स्थित साईं नर्सिंग होम ले जाया गया. जहां युवक का इलाज चल रहा है. युवक की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. युवक आदित्यपुर-1 के 5 नम्बर रोड का रहने वाला बताया जा रहा है. उधर जानकारी मिलते ही युवक के परिजन भी साईं नर्सिंग होम पहुंच गए हैं.





