जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन बदलाव के तहत कंपनी में तेजी से कई कदम उठा रहे है. इस कड़ी में दो धाकड़ कमेटी बनायी गयी है. इसमें डेटा गवर्नेंस काउंसिल और बिजनेस व मानवाधिकार वर्किंग कमेटी शामिल है. इन दोनों कमेटी में कई बड़े अधिकारियों को काम पर लगाया गया है. टाटा स्टील में हाल के दिनों में हुए संगठनात्मक परिवर्तनों को देखते हुए और वैश्विक स्तर पर कंपनी में डेटा मैच्यूरिटी को बढ़ावा देने के लिए, एपेक्स डेटा गवर्नेंस काउंसिल का पुनर्गठन किया गया है. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेद्रन ने यह कमेटी बनायी है. इसमें चेयरपर्सन एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन होंगे जबकि एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर व सीएफओ कौशिक चटर्जी को वैकल्पिक चेयरपर्सन बनाया गया है. वीपी अक्षय खुल्लर, चीफ कारपोरेट अनिमेष सिन्हा, वीपी आशीष अनुपम, चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, वीपी ऑपरेशन चैतन्य भानु, वीपी सीएस डीबी सुंदर रमम, पीइओ देबाशीष चौधरी, सीइओ नीदरलैंड प्लांट हैंस वन डेन बर्ग, चीफ इनफारमेशन ऑफिसर जयंता बनर्जी, जीएम ऑपरेशन कलिंगानगर करमवीर सिंह, वीपी पीयुष गुप्ता, वीपी प्रभात कुमार, वीपी प्रोबाल घोष, सीइओ यूके टाटा स्टील राजेश नायर, वीपी राजीव मंगल, वीपी स्मिता शाह, वीपी संदीप भट्टाचार्य, वीपी संदीप कुमार, वीपी सुबोध पांडेय, टाटा स्टील थाइलैंड के प्रेसिडेंट तरुण डागा, वीपी उत्तम सिंह को सदस्य बनाया गया है. चीफ डाटा ऑफिसर विकास श्रीवास्तव संयोजक होंगे जबकि वैकल्पिक संयोजक चीफ टीक्यूएम व सीक्यूए त्रिप्ति श्रीवास्तव होंगी. इसी तरह टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने बिजनेस और मानवाधिकार वर्किंग कमेटी बनायी है. इसके चेयरपर्सन वीपी सेफ्टी हेल्थ व सस्टेनेबिलिटी राजीव मंगल बनाये गये है जबकि चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल को वैकल्पिक चेयरपर्सन बनाया गया है. इस कमेटी के संयोजक चीफ कारपोरेट सस्टेनेबिलिटी डॉ सौरभ कुंडू होंगे. कमेटी में वीपी सीएस डीबी सुंदररमम, सीआइएसओ व डाटा प्रोटेक्शन ऑफिसर दिनेश कुमार श्रीमाली,त चीफ एलएंडडी व चीफ डाइवर्सिटी ऑफिसर जया सिंह पांडाय, हेड कंप्लायंस मुक्ता फडणवीस सिन्हा, चीफ सेफ्टी नीरज कुमार सिन्हा, चीफ कारपोरेट सर्विसेज प्रणय सिन्हा, चीफ मार्केटिंग राहुल लाल, चीफ प्रोक्योरमेंट ऑफिसर रंजन कुमार सिन्हा, चीफ सेल्स प्लानिंग व एडमिनिस्ट्रेशन सोमेश बिश्वास, चीफ एथिक्स काउंसलर सोनी सिन्हा, चीफ सीएसआर सौरभ राय और सीएचआरओ इंडिया मैनुफैक्चरिंग जुबिन पालिया को सदस्य बनाया गया है.



