
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने अपने अधिकारियों के तबादले-स्थानांतरण, प्रोमोशन, डेपुटेशन की शुरुआत कर दी है और सभी अधिकारियों को नये स्थानों पर इजाजत दे दी गयी है. कोरोना को देखते हुए 30 जुलाई से कहीं भी मूवमेंट पर रोक लगायी गयी थी, लेकिन अब इसकी शुरुआत कर दी गयी है. अब उनको मिलने वाले एलाउंस का भुगतान भी शुरू कर दिया गया है. वीपी एचआरएम सुरेश दत्त त्रिपाठी के स्तर पर मिलने वाले आदेश के तहत टाटा स्टील के अधिकारियों को अनलॉक 5.0 को देखते हुए यह आदेश दिया गया है, जिसके तहत अधिकारी एक राज्य या स्थान से दूसरे स्थान जा सकते है, जिसको देखते हुए उनको मूवमेंट का आदेश दिया गया है. वैसे अधिकारी जो मूवमेंट करेंगे, उनको लोकेशनल एलाउंस का भुगतान किया जायेगा जबकि जो अधिकारी बैचलर की तरह रह हे है, उनको भी एचआरए भी मिल सकेगा. एक नवंबर से नये आदेश को लागू कर दिया गया है. एजिल वर्किंग मॉडल यानी कहीं से भी रहकर कोई भी अधिकारी काम कर सकते है, के तहत उनको मुआवजा की भी राशि दिये जाने का प्रावधान है. पूर्व के दिये गये आदेश को वापस लेते हुए यह नया आदेश लागू कर दिया गया है. अधिाकरियों को कोरोना के नियमों का अनुपालन करते हुए गंतव्य स्थानों पर जाने की हिदायत दी गयी है.







