जमशेदपुर : टाटा स्टील के कर्मचारियों के पेंशन स्कीम टाटा इंप्लाइज पेंशन स्कीम (टेप्स) के तहत कर्मचारियों को इस साल भी 8 फीसदी ब्याज दर मिलेगा. टेप्स की राशि का किये गये निवेश के जरिये ब्याज दर में कटौती होने के बावजूद पहले की तरह ही 8 फीसदी ब्याज दर बरकरार रखने में यूनियन कामयाब रही है. टाटा स्टील के सीएफओ सह एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर कौशिक चटर्जी के साथ ऑनलाइन एक मीटिंग हुई. इस मीटिंग में दिल्ली से टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह ने हिस्सा लिया. निवेश और ब्याज दर को देखते हुए कर्मचारियों को पहले से मिल रहा 8 फीसदी ब्याज दर में कटौती होना था. नियमत: कर्मचारियों को 7.64 फीसदी ही ब्याज मिलना था, लेकिन यूनियन के आग्रह पर 8 फीसदी को बरकरार रखा गया. इसकी बची हुई राशि आपात फंड में से टेप्स में भरपाई की जायेगी.




