
जमशेदपुर : टाटा स्टील में मैट्रिक पास बहाली में किसी और के नाम पर फर्जी तरीके से परीक्षा दे रहे पकड़े गये लोगों की जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है. टाटा स्टील की ओर से कार्रवाई की गयी है. जिन आठ लोगों के नाम सामने आये है और जिनके नाम पर टाटा स्टील का रजिस्ट्रेशन था, वे सारे कर्मचारी सेवानिवृत हो चुके थे. दो कर्मचारी, जिनका इस कांड में नाम आया है, उसको लेकर पुलिस केस किया गया है. इस मसले को लेकर जब फैसला आयेगा तो कंपनी भी अपनी ओर से एक्शन लेगी. जहां तक पकड़े गये आठ लोगों की बात है तो उनका रजिस्ट्रेशन को हमेशा के लिए रद्द कर दिया गया है क्योंकि उन लोगों ने गलत तरीके से नौकरी पाने की कोशिश की है. कंपनी के नियमों के तहत यह कार्रवाई की गयी है. रजिस्ट्रेशन के वक्त ही यह साफ तौर पर लिखा होता है कि जहां भी गड़बड़ी पायी जायेगी तो सीधे रजिस्ट्रेशन को रद्द कर दिया जायेगा. मामले में एफआइआर दायर किया जा चुका है. पुलिस कार्रवाई कर रही है.






