जमशेदपुर : टाटा स्टील ने बड़े पैमाने पर बहाली निकाली है. कर्मचारी पुत्रों, पुत्रियों के अलावा उनकी पत्नी के साथ साथ झारखंड, ओड़िशा राज्य के युवाओं की बहाली के लिए अलग-अलग बहाली निकाली गयी है. इसके अलावा टाटा स्टील ने पूरे भारत के लिए भी अलग से बहाली निकाली है. यह बहाली जूनियर इंजीनियर ट्रेनीज (जेट) के तौर पर निकाली गयी है.(नीचे भी पढ़े)
कर्मचारी पुत्रों के लिए निकाली गयी बहाली इस प्रकार है :टाटा स्टील के कर्मचारियों के बेटे, बेटी, दामाद (बेटा नहीं होने की स्थिति में) बहाली निकाली गयी है. तीन से चार साल का फुल टाइम डिग्री और डिप्लोमा मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, मेटलर्जी, सेरामिक, केमिकल, सिविल इंजीनियर की ट्रेनिंग लेने वाले को प्राथमिकता दी जायेगी. इलेक्ट्रॉनिक्स, मेकाट्रानिक्स की डिग्री आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, जेएन टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर, टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीच्यूट से डिग्री वाले को बहाल किया जायेगा. इसके लिए कम से कम डिप्लोमा और डिग्री में कम से कम 50 फीसदी अंक हासिल करने वाले को मान्यता दिया जायेगा. आवेदक का जन्म एक जनवरी 1993 और 1 जनवरी 2006 के बीच जन्म होना चाहिए. 12 माह का ट्रेनिंग के लिए बहाल किया जायेगा. आवेदक का 152 सेंटीमीटर पुरुष का जबकि महिला का 142 सेंटीमीटर ऊंचाई होनी चाहिेए. 5 सेंटीमीटर छाती होना चाहिए. वजन पुरुष का 45 किलो और लड़की का 40 किलो होना चाहिए. आंख की रोशनी 6/6 होना चाहिए. चश्मा का पावर 4 प्लस और माइनस होना चाहिए. कलर विजन नार्मल होना चाहिए. इसके लिए आवेदन 28 जनवरी तक किया जा सकता है. एडमिट कार्ड 10 फरवरी तक दिया जायेगा. सेंटर पर लिखित परीक्षा 19 फरवरी को किया जा सकता है. आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. इसके लिए लोग https://www.tatasteel.com/careers/ पर लॉगइन कर अपना आवेदन जमा कर सकते है. इस दौरान 15047 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जायेगा.(नीचे भी पढ़े)
झारखंड, ओड़िशा और पूरे भारत के लिए निकाला वेकेंसी:सामान्य युवाओं के लिए भी बहाली निकाली गयी है. झारखंड राज्य, ओड़िशा समेत अन्य राज्यों के लिए बहाली की गयी है. झारखंड के आवेदक को झारखंड का डोमेसाइल होना चाहिए जबकि ओड़िशा का डोमेसाइल ओड़िशा के युवाओं का होना चाहिए. सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए 60 फीसदी अंक हासिल होना अनिवार्य है. वहीं, महिला के लिए 55 फीसदी अंक हासिल होना जरूरी है. एसटी-एससी के लिए 50 फीसदी अंक जरूरी है जबकि ट्रांजेंडर के लिए 55 फीसदी अंक हासिल होना चाहिए. जेनरल आवेदक का जन्म 1 जनवरी 1998 और 1 जनवरी 2006 के बीच जन्म होना चाहिए. वहीं, एससी, एसटी, टीजी के लिए जन्म 1 जनवरी 1995 से 1 जनवरी 2006 के बीच होना चाहिए. इसके लिए भी 12 माह का आवेदन होना चाहिए. 12 माह का ट्रेनिंग के लिए बहाल किया जायेगा. आवेदक का 152 सेंटीमीटर पुरुष का जबकि महिला का 142 सेंटीमीटर ऊंचाई होनी चाहिेए. 5 सेंटीमीटर छाती होना चाहिए. वजन पुरुष का 45 किलो और लड़की का 40 किलो होना चाहिए. आंख की रोशनी 6/6 होना चाहिए. चश्मा का पावर 4 प्लस और माइनस होना चाहिए. कलर विजन नार्मल होना चाहिए. इसके लिए आवेदन 28 जनवरी तक किया जा सकता है. एडमिट कार्ड 10 फरवरी तक दिया जायेगा. सेंटर पर लिखित परीक्षा 19 फरवरी को किया जा सकता है. आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. इसके लिए लोग https://www.tatasteel.com/careers/ पर लॉगइन कर अपना आवेदन जमा कर सकते है. इस दौरान 15047 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जायेगा.











