जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से जमशेदपुर के बिष्टुपुर में रविवार को रन-ए-थॉन का आयोजन किया गया, जिसमें दौड़ने के साथ शहरवासियों ने खूब धमाल मचाया और मस्ती की. स्थानीय जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स से इसकी शुरुआत हुई. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन और उनकी पत्नी रुचि नरेंद्रन ने हरी झंडी दिखा कर धावकों को रवाना किया. इसमें टाटा स्टील के अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों समेत शहर के आम लोग भी एक साथ दौड़े. इनमें पुरुष, महिलाएं, बच्चे, युवतियां समेत हर आयु वर्ग के करीब 5 हजार से अधिक लोग शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें और वीडीयो देखें)
कार्यक्रम में बिष्टुपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शहर के युवा जमकर थिरके. पुरस्कार वितरण समारोह में लोगों ने जमकर मस्ती की. खूब डांस किया. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहर के युवा बड़ी संख्या में पहुंचे थे. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
इस अवसर पर टाटा स्टील के प्रबंध निदेश टीवी नरेंद्रन ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहरवासियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है. साथ ही हर दिन सुबह उठ कर दौड़ें अथवा कोई व्यायाम जरूर करें, लोगों तक यह संदेश भी पहुंचाने का प्रयास किया गया. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
रन-ए-थॉन में 10 किलोमीटर की पुरुष श्रेणी, 10 किलोमीटर दौड़ की महिला श्रेणी, 7 किलोमीटर दौड़ की संयुक्त पुरुष व महिला श्रेणी, 7 किलोमीटर दौड़ की पुरुष श्रेणी, 7 किलोमीटर दौड़ की महिला श्रेणी, 5 किलोमीटर दौड़ की किशोर श्रेणी रहीं. इसके अलावा, 5 किलोमीटर दौड़ में लड़कियां भी दौडीं. 2 किलोमीटर की फन रन भी आयोजित की गई. साथ ही 5 किलोमीटर की दौड़ में संयुक्त रूप से लड़के और लड़कियां शामिल थीं. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
दौड़ संपन्न होने के पश्चात विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. पुरस्कार वितरण समारोह में एसएसपी प्रभात कुमार, सिटी एसपी के विजशंकर, टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन और उनकी पत्नी रुचि नरेंद्रन ने विजेता धावकों को चमचमाती ट्रॉफी, चेक और गिफ्ट हैंपर और प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया. सभी को प्रमाण पत्र भी दिया गया. विजेता धावक संध्या मुर्मू को 20 हजार रुपए का कैश गिफ्ट चेक के तौर पर मिला.





