
जमशेदपुर : टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के एलडी वन में रविवार की सुबह एक स्थायी कर्मचारी की काम के दौरान मौत हो गयी. मरने वाले कर्मचारी जुगसलाई एमइ स्कूल रोड बंगाली पाड़ा के रहने वाले 51 वर्षीय भैया लाल है. उनकी मौत की खबर मिलते ही टाटा स्टील के विभागीय अधिकारियों के साथ साथ साथी कर्मचारी और परिजन जुटे हुए है और मातम का माहौल हो गया. टाटा स्टील के एलडी वन के कास्टर-2 सेक्शन में काम करने के दौरान ही उक्त कर्मचारी की मौत हुई है. साथी कर्मचारियों ने टीएमएच में चिकित्सकों को बताया कि नाइट शिफ्ट में भैया लाल (51) कास्टर सेक्शन में काम कर रहे थे. काम करने के दौरान उनके साथियों ने भैया लाल को देखा कि उनकी तबीयत बिगड़ रही है और वे लड़खड़ा रहे है. इसके बाद तत्काल साथी कर्मचारियों ने उनको पकड़ लिया, जिसके बाद लोगों ने तत्काल फस्ट एड को इसकी सूचना दी. तत्काल चिकित्सकों ने उनको अपने साथ लिया और उनकी हालत को देखते हुए तत्काल टीएमएच ले गये, जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के मुताबिक, काम के दौरान ही हार्ट अटैक आने से उनकी मौत हुई है. शव को शीतगृह में रख दिया गया है. इसकी सूचना तत्काल परिजनों को दी गयी, जिसके बाद परिजन तत्काल टीएमएच पहुंच गये. इस बीच घटना की सूचना मिलते ही वहां से चुनाव जीतने वाले टाटा वर्कर्स यूनियन के कोषाध्यक्ष प्रभात लाल, कमेटी मेंबर मनोज सिंह समेत तमाम लोग भी पहुंच गये. वे एलडी 1 के कास्टर 2 सेक्शन में सीनियर ऑपरेटर के तौर पर काम करते थे. वे जुगसलाई एमइ स्कूल रोड बंगाली पाड़ा एरिया के रहने वाले थे. उनकी पत्नी के अलावा एक बेटे और एक बेटी है, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है. वैसे अब तक टाटा स्टील की ओर से इसको लेकर अधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है.






