जमशेदपुर : टाटा स्टील के स्पेयर्स मैन्युफैक्चरिंग विभाग (एसएमडी) के जेडीसी द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें कुल 107 यूनिट रक्त संग्रह किया गया जो अब तक का सबसे अधिकतम है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विभागीय के चीफ कल्याण प्रसाद, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह एवं डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह तथा विभागीय पदाधिकारी शाहनवाज आलम एवं श्याम बाबू ने हिस्सा लेकर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया.(नीचे भी पढ़ें)
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के हेड अरविंद झा, रमेश बाबू एवं संजय झा साथ ही साथ जेडीसी चेयरमैन मनोज कुमार एवं कमेटी मेंबर मनोज कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, नीरज पाराशर एवं सुशांत शेखर का अहम योगदान रहा.




