
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत के साबीर लॉज के एक कमरे में घुसकर एक युवक ने बैग की चोरी कर ली. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. कैमरा देखने के बाद पुलिस ने आरोपी की भी पहचान कर ली है, लेकिन घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गया है. इस संबंध में मानगो थाने में अमेठी उत्तर प्रदेश के रहने वाले सद्दाम के बयान पर एक मामला दर्ज किया गया है.सद्दाम ने मामले में कहा कि वह वह अपने दो साथी महेश पासवान और मोइनउद्दीन के साथ साबीर लॉज में ठहरा हुआ था. 10 नवंबर की रात के 2 बजे जब वह लघुशंका करने के लिये उठा था, तब देखा कि एक युवक कमरे से बैग लेकर भाग रहा था. जांच करने पर पाया कि कमरे से तीन मोबाइल फोन, नकद 5000 रुपये और कीमती कपड़े की चोरी हो गयी है.आरोपी के बारे में पता चला कि सीसीटीवी में जिसकी तस्वरी आयी है वह जवाहरनगर रोड नंबर 14 का रहने वाला है. उसका नाम तौफीक उर्फ चिकारा बारा है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से ही मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी भी कर रही है.




