जमशेदपुर : टाटा स्टील के गम्हरिया स्थित टिस्को ग्रोथ शॉप (टीजीएस) में टाटा स्टील के साथ ही बोनस समझौता हुआ. यह कंपनी भी टाटा स्टील का ही विंग है. वहां बोनस अलग से होता आया है. गुरुवार को हुए बोनस समझौता पर टाटा स्टील की चीफ पीपुल ऑफिसर अत्रैयी, वीपी इंजीनियरिंग अक्षय खुल्लर, सीएचआरओ इंडिया जुबिन पालिया, चीफ आइआर राहुल दुबे, चीफ रेवेन्यू अवनिश अरुण, चीफ एचआरबीपी मोहम्मद राशिद जाफरे, हेड फाइनांस केवी श्रीनिवासन, हेड एचआरम उत्कर्ष भारद्वाज, हेड एचआरएम शिल्पी शिवांगी जबकि टिस्को मजदूर यूनियन की तरफ से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय उपाध्यक्ष दिनेश चंद्र उपाध्याय, महासचिव शिवलखन सिंह, संयुक्त सचिव नवीन कुमार सिन्हा और कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने हस्तार किया. (नीचे भी पढ़ें)
इस साल कर्मचारियों को करीब 36 लाख रुपये कम बोनस मिलेगा. पिछले साल 237 कर्मचारियों के बीच 2.80 करोड़ रुपये बोनस दिया गया था. इस साल 230 कर्मचारियों के बीच 2.44 करोड़ रुपये बोनस बांटा जायेगा. इसके तहत कर्मचारियों को इस साल न्यूनतम 3,26,691 रुपये मिलेगा जबकि पिछले साल 70 हजार 785 रुपये मिला था. इसी तरह इस साल अधिकतम 3 लाख 26 हजार 691 रुपये मिलेगा जबकि पिछले साल 3 लाख 35 हजार 458 रुपये मिला था.



