जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के एमजीएम थाना क्षेत्र के बालीगुमा स्थित वास्तु विहार में गुरुवार को पौधरोपण को लेकर विवाद हो गयी. इस दौरान वर्तमान कमेटी व पूर्व कमेटी के बीच जमकर विवाद हुआ. दर्ज शिकायत में उन्होंने बताया है कि गुरुवार को कमेटी द्वारा सोसाइटी में पौधरोपण किया जा रहा था. (नीचे भी पढ़ें)
इसी दौरान आरके सिंह, चंदन सिंह, चमन सिंह व अन्य पहुंचे और पौधा को उखाड़ कर फेंक दिया. इसका विरोध करने पर उनलोगों ने गाली गलौज किया. इस मामले में वर्तमान कमेटी के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने एमजीएम थाना में पूर्व कमेटी के आरके सिंह, चंदन सिंह, चमन सिंह व अन्य के खिलाफ पौधा को तोड़ने व उखाड़कर फेंकने का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत की है.




