जमशेदपुर : टाटा स्टील की डिवीजन टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक (कमेटी मीटिंग) यूनियन के अध्यक्ष राकेशवर पांडेय की अध्यक्षता में हुई. बैठक में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी. इसके बाद यूनियन के आय व्यय एवं सावधि खातों की जानकारी कार्यकारिणी के सदस्यों के सामने रखी गई, जिसको सर्वसम्मति से पास किया गया.कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा कई मुद्दे बैठक में उठाए गए. इसके तहत कमेटी मेंबरों ने मांग की कि कंपनी में सभी डिपार्टमेंट में मैनपावर की समस्या चल रही है उसे जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए और टाटा स्टील लिमिटेड टिनप्लेट डिवीजन के अंतर्गत कर्मचारी पुत्रों की भर्ती होनी चाहिए. इसके अलावा सिदगोड़ा 10 नंबर बस्ती में रह रहे कर्मचारियों को कंपनी के क्वार्टर की सुविधा मिलनी चाहिए. टाटा स्टील लिमिटेड के अनुसार ही टिनप्लेट डिवीजन का भी ग्रेड रिविज़न होना चाहिए. डीए पॉइंट रेट 4 रुपये प्रति पॉइंट होना चाहिए. सीआरएम 3 में प्रबंधन द्वारा मैनपावर की भर्ती शुरू कर देनी चाहिए और कर्मचारी पुत्रों को ही मौका मिलना चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)

टिनप्लेट टाउनशिप में पहले प्रबंधन द्वारा जगह-जगह दवा का छिड़काव किया जाता था. साफ सफाई की जाती थी, लेकिन अब उसे छिड़काव के लिए टाटा स्टील यूआइएसएल द्वारा पैसा चार्ज किया जाता है, जो नहीं करना चाहिए. यह सारी सुविधाएं कंपनी के कर्मचारियों को मुफ्त में मिलती थी. टू व्हीलर की पार्किंग भी टाटा स्टील की तर्ज पर कंपनी के अंदर ही होनी चाहिए. टाटा टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड में भर्ती नहीं हो करके टिनप्लेट डिवीजन में टाटा स्टील लिमिटेड के अंतर्गत कर्मचारियों की बच्चों की नौकरी होनी चाहिए. टिनप्लेट अस्पताल में भी कैंटीन की सुविधा होनी चाहिए और अस्पताल एवं सिक्योरिटी विभाग के सभी कर्मचारियों को यूनिफॉर्म जल्द मिलना चाहिए. कंपनी द्वारा नए अलॉटमेंट हुए क्वार्टरों में जिस तरीके से मेंटेनेंस करके कंपनी को हैंडोवर करना है, वह सही तरीके से काम नहीं हो रहा है. कंपनी क्वार्टर में पानी के टंकी की व्यवस्था भी प्रबंधन को करनी चाहिए. (नीचे भी पढ़ें)
एनएस 9 के बाद एनएस 12 तक के ग्रेड को बढ़ाना चाहिए. ग्रेड नहीं होने के कारण प्रबंधन के पास मजदूरों का पैसा रुका हुआ है, उसे एडवांस एरियर और इंटरेस्ट के साथ देना चाहिए. वहीं, कमेटी मेंबरों ने मांग रखी कि प्लांट में कर्मचारी कैंटीन भी नहीं जा पा रहे हैं, छुट्टी भी नहीं मिल रही है. ग्रेड रिवीजन जल्द होना चाहिए. इस कमेटी मीटिंग में अध्यक्ष राकेशवर पांडे, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साईं बाबू राजू, वाइस प्रेसिडेंट वकील खान, जगजीत सिंह, सहायक सचिव संजय कुमार, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र, विनय कुमार साहू, कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास, सह कोषाध्यक्ष सूर्यभूषण शर्मा, कार्यकरणी के सदस्य मुन्ना खान, राकेश कुमार दिलबागी, सुशील कुमार दास, सुकेश कुमार मिश्रा, गजराज सिंह, कुंदन कुमार सिंह ,नवल किशोर सिंह, नवजोत सिंह सोहल अनिल कुमार ,लोकनाथ पांडेय, पी रवि शंकर,अमरजीत सिंह, मिट्ठू दत्ता, अभियानन्द कुमार, अंकित कुमार सिंह, चंदन कुमार तिवारी, आदि उपस्थित थे.



