जमशेदपुर : टाटा स्टील के दी टिस्को मिल्स कंबाइंड को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड की 83वीं आमसभा टाटा स्टील के इंपैक्ट सेंटर में हुई. इसमें कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी. आमसभा में उपस्थित अध्यक्ष विनीत कुमार शाह, उपाध्यक्ष दीबा अहमद, सचिव राजेश कुमार चक्रवर्ती, प्रबंधन समिति के सारे सदस्यों का स्वागत किया गया. उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने सभई का अभिनंदन किया. बैठक का संचालन अध्यक्ष विनित कुमार शाह ने किया. इस मौके पर एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गयी. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान यह बताया गया कि स्वर्गीय सदस्यों के आश्रितों को आर्थिक सहायता देने के संबंध में जानकारी दी. फिर सोसाइटी के 25 साल से सदस्यता के लिए 5 सदस्यों को सम्मानित भी किया गया. आमसभा में प्रबंधन समिति के सदस्य राजन पांडेय, बिपुल कुमार सिंह, मुक्तिकांत मोहंती, नितेश कुमार, संतोष कुमार मोहंती समेत अन्य लोग उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन कुंतला बंदोपाध्याय ने दिया. इस दौरान सोसाइटी की आर्थिक स्थिति की रिपोर्ट साझा की गयी. इसमें बताया गया कि सोसाइटी की आर्थिक स्थिति, विनियोग और प्रदत्त हिस्सा सभी में बढ़ोत्तरी हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
इस साल भी लोन की सीमा में बढ़ोत्तरी की गयी है. स्टील, एनएस और टीएसडीपीएल और अन्य सारे सदस्यों में 50 हजार रुपये सकी बढ़ोत्तरी की गयी है. अब सदस्यों को 7.50 लाख रुपये लोन उपलब्ध होगी. इस साल सर्वाधिक 4200 रुपये लाभांश देने की घोषणा की गयी. लाभांश के साथ अतिरिक्त 650 रुपये और मेमोंटो भी दिया जायेगा जबकि 300 रुपये का जलपान का कूपन भी दिया जायेगा.




