
जमशेदपुर : टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के आठ चिकित्सकों का एक साथ तबादला कर दिया गया है जबकि कुछेक चिकित्सकों को प्रोमोशन दिया गया है. एक नवंबर से ये सारे बदलाव को अमल में लाया गया है. इसके तहत टीएमएच के गोलमुरी क्लिनिक के ओ2 लेवल के चिकित्सक डॉ शीरीन मोहम्मद मेराज का तबादला टीएमएच क्लिनिक में किया गया है. इसी तरह रजिस्ट्रार रेडियोलॉजी डॉ दिब्येंदू पात्रा का तबादला रजिस्ट्रार टीएमएच क्लिनिक में कर दिया गया है. जूनियर रजिस्ट्रार के तौर पर कार्यरत मेडिकल ऑनकॉलॉजी विभाग के जूनियर रजिस्ट्रार डॉ पुनीत यादव का तबादला क्रिटिकल केयर मेडिसिन में ओ3 लेवल में जूनियर रजिस्ट्रार के ही पद पर किया गया है. इसी तरह मेडिकल ऑनकॉलॉजी विभाग में सीनियर रजिस्ट्रार डॉ ध्रुव साहनी का तबादला इमरजेंसी सेवा में सीनियर रजिस्ट्रार के ही पद पर कर दिया गया है, वे ओ2 लेवल के चिकित्सक है. मेडिकल ऑनकॉलॉजी विभाग के जूनियर रजिस्ट्रार डॉ डुडेकुला सुल्तान मोइनुद्दीन को भी क्रिटिकल केयर मेडिसिन में भेज दिया गया है. डॉ रश्मि झा को मेडिकल ऑनकॉलॉजी विभाग के सीनियर रजिस्ट्रार के पद से हटाकर सर्जिकल ऑनकॉलॉजी विभाग का सीनियर रजिस्ट्रार बनाया गया है. मेडिसिन विभाग के सीनियर रजिस्ट्रार डॉ तरन्नुम साहाब का तबादला मेडिकल ऑनकॉलॉजी विभाग में बतौर सीनियर रजिस्ट्रार किया गया है. मेडिकल ऑनकॉलॉजी विभाग में सीनियर रजिस्ट्रार डॉ गजेंद्र कुमार का तबादला सीनियर रजिस्टार ओ1 लेवल पर ही मेडिसिन विभाग में किया गया है. एक नवंबर से सारे चिकित्सक अपने नये क्षेत्र में काम करेंगे.





