
जमशेदपुर : टाटा स्टील के ट्रेड अप्रेंटिस के इंटरव्यू का रिजल्ट गुरुवार और शुक्रवार की मध्य जारी कर दी गई है. हालांकि, अभी तक इसकी सूची नहीं जारी की गई है. जितने भी प्रतिभागी परीक्षा में भाग लिए थे और जो सफल हुए हैं उसको ई-मेल द्वारा जानकारी दी गई है. जिनको मेल नहीं आया है वह अनुत्तीर्ण माने जा रहे हैं. बताया जाता हैं कि इंटरव्यू में कई लोगों की छंटनी भी कर दी गई है. लिखित परीक्षा में ऐसी बाते सामने आयी थी कि अयोग्य भी ऑनलाइन परीक्षा का लाभ उठाकर चयनित हो चुके है. इस कारण टाटा स्टील प्रबंधन ने इंटरव्यू के वक्त लिखित में चयनित अभ्यर्थियों से अंदर में लिखित परीक्षा भी ली और साथ ही साथ मेडिकल भी करा दिया गया और अब जाकर फाइनल रिजल्ट निकाला गया है. जिनको मेल पर चयनित होने की सूचना दी गई है उनकी जोइनिंग होगी. बताया जाता है कि देर रात एक बजे के बाद से सारे चयनित अभ्यर्थियों को मेल भेज दिया गया है. टाटा स्टील की ओर से अब तक अपने वेबसाइट पर भी रिजल्ट जारी नहीं किया गया है. वैसे अब तक आधिकारिक तौर पर मीडिया को जारी नहीं की गई है. हालांकि, 10 सितंबर को टाटा स्टील ने पहली बार नए सॉफ्टवेयर के जरिए घर से ही परीक्षा देने की व्यवस्था की थी जिसमें 15 हजार छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था. कोरोना काल को देखते हुए यह प्रयोग किया गया, जिसमें काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. कदाचार मुक्त परीक्षा होने का दावा कंपनी ने किया था, लेकिन लिखित परीक्षा के रिजल्ट के बाद अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया था और आरोप लगाया था कि गलत रिजल्ट घोषित किया गया है. लिखित परीक्षा में करीब 1000 लोगों के चयन हुआ था जिसमे से 40 फीसदी लोगो के इंटरव्यू में छंटनी कर देने की सूचना है. हालांकि अब तक चयनित अभ्यर्थियों की संख्या का खुलासा मैनेजमेंट ने नही किया है. चयनित लोगों का अब ट्रेनिंग में लिया जायेगा और फिर कंपनी में चयनित लोग बहाल हो जाएंगे.





