
जमशेदपुर : टाटा स्टील के ट्रेड अप्रेंटिस का रिजल्ट निकल गया. शनिवार की सुबह में चयनित उम्मीदवारों को इ-मेल के जरिये जानकारी दे दी गयी. जो लोग चयनित नहीं हुए, उनको इमेल नहीं भेजा गया था. सुबह से कई लोग इस गफलत में थे कि रिजल्ट सामने आ जायेगा, लेकिन यह रिजल्ट सामने नहीं आया और ट्रेड अप्रेंटिस का ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट निकल गया. इस बार इसकी सूची को जारी नहीं की गयी. काफी देर बाद एक लिंक जारी किया गया, जिसके जरिये सारे उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते थे. इसके लिए आवेदक https://tslhr.tatasteel.co.in/recruit/AppEnq07.aspx पर क्लिक कर इसकी जानकारी ले सकते है. इसके तहत यह अधीकृत तौर पर नहीं बताया गया है कि रिजल्ट कितने लोगों का निकला है यानी कितने लोग चयनित हुए है. इस पर टाटा स्टील की ओर से कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है. वैसे सूत्र बता रहे है कि करीब 1000 लोग चयनित हुए है, जिनको इंटरव्यू के लिए बुलाया गया है जबकि उनको इंटरव्यू में चयन होने के बाद उनका मेडिकल टेस्ट कराया जायेगा, जिसके बाद उनको बहाल कर लिया जायेगा. मैनेजमेंट और यूनियन ने साफ कर दिया है कि अब किसी को ई-मेल भेजने की प्रक्रिया बाकि नहीं है.




