जमशेदपुर : टाटा स्टील में एक बार फिर से कई पदाधिकारियों का तबादला और पोस्टिंग की गयी है. इसके तहत टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने एक आदेश जारी किया है. इसके तहत टिस्कोन रिटेल साउथ चीफ सेल्स मैनेजर के पद पर हरिहरापुथिरन हरिकुमार बनाये गये है. उनको आइएल 3 से आइएल 2 में प्रमोशन दिया गया है. हरिकुमार 1 नवंबर 2024 से इस काम को देख रहे थे. अब जाकर उनको आइएल 3 स्तर पर प्रोमोशन दिया गया है. टाटा स्टील फाउंडेशन में पदस्थापित रहे आरएस रमेश को पोर्टफोलियो मैनेजमेंट का हेड बनाया गया है. इसी तरह संजीव कुमार पोद्दार को टाटा स्टील फाउंडेशन में तीन साल के लिए भेजा गया है. संदीप श्रीमली को फंकशनल लीड वन प्लानिंग बनाया गया है. टीएसएएमएल कंपनी में उनको भेजा गया है. वीपी एचआरएम अतरई सान्याल के हस्ताक्षर से यह तबादला किया गया है. वहीं, वीपी मार्केटिंग व सेल्स प्रभात कुमार के हस्ताक्षर से हेड कारपोरेट प्लानिंग स्वरुप चटर्जी का टिनप्लेट डिवीजन के प्रोडक्शन प्लानिंग व लाजिस्टिक का हेड बनाया गया है.



