जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मचारियों का बोनस समझौता सोमवार को हो गया. इसके बाद कर्मचारियों को 17.85 फीसदी बोनस मिलेगा. 655 कर्मचारियों के बीच 6.85 करोड़ रूपये बोनस के तौर पर बांटे जायेंगे. यह राशि 17.85 फीसदी होती हैं. इस साल कर्मचारियों को न्यूनतम 36446 रुपये जबकि अधिकतम 342294 रूपया मिलेंगे. इसके साथ ही वित्तीय वर्ष 2028-2029 तक के लिए बोनस समझौता का फार्मूला भी तय कर लिया गया. इसमें कुछ आंशिक बदलाव पिछले बार के बोनस समझौता को लेकर किये गए हैं. (नीचे भी पढ़ें)
समझौता पर टाटा स्टील यूटिलिटीज इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड के एमडी अतुल भटनागर के अलावा टाटा स्टील यूटिलिटीज एंड सर्विसेज श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, वर्किंग प्रेसिडेंट अमरनाथ तिवारी, डिप्टी प्रेसीडेंट रविकांत शुक्ला, वाइस प्रेसिडेंट पिंटू शर्मा, अखिलेश कुमार राय, दिनेश कुमार महतो, महासचिव सीडीएस कृष्णा, सहायक सचिव संजू महतो, सहायक सचिव अवध किशोर सिंह और कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने समझौता पर हस्ताक्षर किया. समझौता करके आने पर टाटा स्टील यूटिलिटी यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय और उनकी पूरी टीम ने स्वागत किया. रघुनाथ पांडे ने बताया कि कर्मचारियों का लंबित वेज रिवीजन समझौता भी जल्द किया जाएगा.




