जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के सेवानिवृत कर्मचारियों को विदाई दी गयी. कंपनी की अधीकृत यूनियन जुस्को श्रमिक यूनियन की ओर से यह विदाई दी गयी. इसमें यूनियन के अध्क्ष रघुनाथ पांडेय समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. जिन लोगों को विदायी दी गयी, उसमें जीपी महतो, एच पाल सिंह, जयचंद, एएस खान, एसके सिंह, केके सिंह, शर्मिला गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान सभी को विदाई दी गयी. उनको फूल माला पहनाकर उनके नयी पारी के लिए शुभकामनाएं दी गयी. सबको गिफ्ट वाउचर भी दिया गया. इस दौरान सभी को अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने को कहा गया. इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी, मनीष दुबे, गोपाल जायसवाल, सीडीएस कृष्णा, उमेश बुलबुल, पी कुमार अखिलेश समेत अन्य लोग मौजूद थे.




