जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेस श्रमिक यूनियन (पूर्व में जुस्को श्रमिक यूनियन) का चुनाव मंगलवार को शुरू हो गया. दोपहर करीब 12 बजे तक करीब 50 फीसदी मतदाताओं ने मतदान कर लिया है. कुल मतदाताओं की संख्या 642 है, जिसमें से तीन लोग रिटायर हो चुके है. 639 लोग ही मतदाता है. सुबह 7 से ही मतदान शुरू हो गया, जो शाम 4 बजे तक चलेगा. शाम 4 बजे के बाद मतगणना और रात तक परिणाम जारी किये जायेंगे. 11 जून को नयी कमेटी को कार्यभार हस्तांतरण होगा. (नीचे भी पढ़ें)

चुनाव पदाधिकारी सीएस झा, चुनाव समिति सदस्य अश्विनी माथन, सरोज पांडेय की देखरेव में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान चल रहा है. जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टाटा स्टील यूआइएसएल के कार्यालय परिसर स्थित ग्रीन में होने वाले मतदान के लिए कुल 17 बूथ बनाये गये हैं. कमेटी मेंबर के 17 सीटों के लिए कुल 40 प्रत्याशी मैदान में हैं. वहीं, अध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी समेत 10 पदों के लिए प्रत्याशी अपना दम खम दिखा रहे है. वर्तमान अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी और महासचिव सीडीएस कृष्णण का प्रतिष्ठा दांव पर है. (नीचे भी पढ़ें)

ऑफिस बियरर के पद और प्रत्याशियों के नाम
अध्यक्ष – परमानंद सिंह, रघुनाथ पांडेय, चंद्रशेखर भूमिज, राजेश कुमार
कार्यकारी अध्यक्ष – गोविंद झा, अमरनाथ तिवारी
डिप्टी प्रेसिडेंट – मनीष कुमार दुबे, रविकांत शुक्ला, सुरेश मुखी
वाइस प्रेसिडेंट – संतोष कुमार, बसंत कुमार बिरूआ, जितेंद्र सुहानी, मनोज कुमार पांडेय, विजय गोप, पिंटू शर्मा, मुन्ना मुखी, ए तुलसी राव, दिनेश कुमार महतो, सूर्य प्रकाश, अखिलेश कुमार राय
महामंत्री – विनय कुमार, गोपाल प्रसाद जायसवाल, सीडीएस कृष्णनन
सहायक सचिव – बुलबुल कुमार सिंह, कुमार कौशिक, संजू महतो, अवध किशोर सिंह, संजय लालकोषाध्यक्ष – नेहा उपाध्याय, कमलेश कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह, तूफान कुमार मिश्रा
क्षेत्र वार कमेटी मेंबर प्रत्याशियों के नाम
चुनाव क्षेत्र -1 – रंजीत कुमार, सतीश कुमार, सन्नी कुमार शर्मा, धनंजय कुमार मुखी, प्रवीण कुमार राय
चुनाव क्षेत्र -2 – शंकर दयाल सिंह, राजू गोराई
चुनाव क्षेत्र -3 – सूरज सिंह (निर्विरोध)
चुनाव क्षेत्र -4 – अखिलेश कुमार, राजेश शर्मा, अमित सरकार, विजय शंकर दुबे, मिसरी माझी, अर्जुन लाल, प्रसन्नजीत दास, अखिलेश कुमार
चुनाव क्षेत्र -5 – सीएच गोविंद रंजन, शैलेश कुमार, हृदय कुमार घोष
चुनाव क्षेत्र -6 – अजीत कुमार मिश्रा, सुमेंदु सौरभ, मंटू महतो, आशुतोष आनंद, देवेंद्र कुमार सिंह, अब्दुल खलिख, महावीर प्रसाद.
चुनाव क्षेत्र -7- सुनील चौबे (निर्विरोध)
चुनाव क्षेत्र -8 – जितेंद्र कुमार (निर्विरोध)
चुनाव क्षेत्र – 9 – धीरज कुमार, अमित कुमार सिंह, अतिंद्रनाथ गांगुली
चुनाव क्षेत्र -10 – राजकुमार यादव, राकेश बहादुर, गुरुचरण महतो
चुनाव क्षेत्र -11- रिषभ कुमार, संत प्रकाश, शरद पाल
चुनाव क्षेत्र -12 – प्रशांत कुमार वाजपेयी, रविंद्र कुमारचुनाव क्षेत्र -13 – साईकांत रंजन दास, ब्रजेश कुमार सिंह, सुभाष चंद्र जोहार



