जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के ऑफिस बियररों की एक बैठक जमशेदपुर के टाटा स्टील चमरिया गेस्ट हाउस में हुी. इसमें वेज रिवीजन के मौजूदा हालात पर विस्तार से चर्चा की गयी. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ने वेज रिवीजन को लेकर हो रही वार्ता की सारी प्रगति की जानकारी दी. उन्होंने तीन बार के वेज रिवीजन समझौता पर विस्तार से जानकारी दी और बताया कि आने वाले दिनों में 7500 न्यू सीरीज के कर्मचारियों और 3 हजार के आसपास पुराने ग्रेड के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता होना है. इस दौरान सारे पदाधिकारियों ने सुझाव दिया और कहा कि कर्मचारी और कमेटी मेंबर ग्रेड रिवीजन के लिए बहुत दबाव बनाये हुए है और सभी कर्मचारियों का अच्छा ग्रेड रिवीजन हो, हम लोग यहीं चाहते है. अध्यक्ष ने अपने संबोधन में बताया कि 2012 का वेज रिवीजन समझौता 6 साल के लिए हुआ था और एमजीबी 18.25 फीसदी मिला था. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद 2019 में ग्रेड रिवीजन का समझौता 7 साल के लिए हुआ था, जिसमें एमजीबी 12.75 फीसदी हुआ था. अभी प्रबंधन को जो प्रस्ताव दिया गया है, उसमें 8 साल का समझौता करने को कहा गया है. इसके अलावा एमजीबी पुराने ग्रेड के लिए 7.5 फीसदी बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है. उन्होंने यह भी बताया है कि एनएस ग्रेड के कर्मचारियों के लिए डीए पर प्वाइंट रैल्यू को बढ़ाने का प्रस्ताव नहीं दिया या है. उन्होंने कहा कि वे लोग आज की बैठक के बाद यूनियन की ओर से नये सिरे से प्रस्ताव प्रबंधन को दिया जायेगा और कोशिश किया जायेगा कि बेहतर ग्रेड रिवीजन हो. इस दौरान उपस्थित सारे ऑफिस बियररों ने कहा कि अच्छे वेज रिवीजन के लिए यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह का पूरा सहयोग करेंगे. इसके लिए सारे ऑफिस बियररों ने यूनियन के टॉप थ्री नेताओं का समर्थन किया. इस मीटिंग में मुख्य रुप से अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, संजय सिंह, संजीव तिवारी, सहायक सचिव श्याम बाबू, अजय चौधरी समेत अन्य लोग मौजूद थे.




