जमशेदपुर : टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने महिला दिवस पर महिलाओं के लिए अपना संदेश जारी किया है. टीवी नरेंद्रन ने कहा है कि हमें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक साथ आने, महिलाओं के हितों को संजोने और जश्न मनाने पर काफी खुशी होती है. यह समय है, उन महिलाओं को सम्मान करने की, जिन्होंने हमारे जीवन में अनिवार्य भूमिका निभायी है. यह गहरे सम्मान और प्रशांसा की भावना है. श्री नरेंद्रन ने कहा है कि बढ़ती आकांक्षाओं, बदलती जनसांख्यिकी और बढ़ती अपेक्षाओं ने हमको महिलाओं को कार्यस्थल पर उनकी क्षमता का लाभ उठाने के महत्व का एहसास करयाा है. महिलाओं के बीच की प्रतिभा को निखारने और उसको आगे लाने के लिए आगे कदम बढ़ाने की जरूरत है. श्री नरेंद्रन ने कहा कि कंपनी के मानव संसाधन नीतियां, सीखने और विकास के अवसर और समर्थन प्रणालियां, हमारी महिला कार्यबल के लिए संबंधित और सार्थक भूमिकाएं बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती हैं. हालांकि, श्री नरेंद्रन ने कहा कि आने वाले भविष्य को देखते हुए अपने मानव संसाधन की नीतियों को इस अनुरुप बनाना है ताकि महिलाओं के लिए सबसे पसंदीदा कंपनी के रुप में विकसित हो और महिलाओं की भूमिका मैनुफैक्चरिंग और माइनिंग क्षेत्र में और बढ़ायी जा सके. श्री नरेंद्रन ने अपील की है ”आइए हम न केवल आज, बल्कि आने वाले समय के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित, सक्षम और सशक्त बनाकर एक बेहतर और उज्जवल कल के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लें.” (नीचे देखे कैसे मनाया गया महिला दिवस)

टाटा स्टील के डब्ल्यूआरएम में महिलाकर्मियों का सम्मान
टाटा स्टील के वायर रॉड मिल (डब्ल्यूआरएम) विभाग में महिलाकर्मियों को सम्मानित किया गया. इस मौके पर टाटा स्टील की स्थायी महिला कर्मियों और ठेका के अधीन काम करने वाली महिला कर्मियों द्वारा पौधारोपण किया गया. इस मौके पर टाटा स्टील की कारपोरेट एथमिक एमी ने भी अपनी सहभागिता दिखायी. इस मौके पर डब्ल्यूआरेम के चीफ रमेश शंकर, जेडीसी चेयरमैन रणवीर सिंह, कमेटी मेंबर आरके मिश्रा ने अहम भूमिका निभायी. कार्यक्रम का संचालन कविता और दिलप्रीत ने किया.






