
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष और दिग्गज नेता रहे एस के बेंजमिन को उनकी पुण्यतिथि पर यूनियन के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की गईl इस मौके पर प्रशासनिक और कोरोना के गाइडलाइन का ध्यान रखते हुए सीमित लोगों के बीच श्रृद्धांजलि अर्पित की गई l श्रद्धांजलि सभा में टाटा वर्कर्स यूनियन के डिपुटी प्रेसिडेंट शैलेश कुमार सिंह और यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह, माइकल जॉन सेंटर के जयदेव उपाध्याय और यूनियन के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव इंचार्ज धर्मबीर सिंह उपस्थित थे l श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश सिंह ने कहा की बेंजमिन साहब अत्यंत सरल और ट्रेड यूनियन के जानकार मजदुर नेता थे l हमे उनके दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए मजदुर हित के लिए संघर्ष जारी रखना है l टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने कहा की बेंजामिन साहब ने लगभग पचास साल तक यूनियन की सेवा की उनका जीवन एक आदर्श रहा हैl उनके आदर्श आज भी यूनियन में सबको मार्गदर्शित करते हैंl श्रद्धासुमन अर्पित करने के उपरांत अंत में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गईl














