
पलामू : विगत 13 दिनों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पलामू कोविड-19 से हो रही परेशानियों से निपटने के लिए कई प्रकार की सेवा कार्य समाजहित में लगातार कर रहा है. इसी कड़ी में एक कदम और बढ़ाते हुए आरएसएस ने ऑक्सीजन जनरेट करने वाले यंत्र कॉन्संट्रेटर की भी सेवा आज से आरंभ कर दी है. इस यंत्र के माध्यम से वैसे मरीज जिनको ऑक्सीजन सिलेंडर अथवा ऑक्सीजन तुरन्त व्यवस्था नहीं हो पा रहा है, वह इस यंत्र (कॉन्संट्रेटर) के माध्यम से ऑक्सीजन तुरन्त प्राप्त कर सकते हैं. आपात स्थिति में मरीज की जान बचायी जा सकती है. यह सुविधा कुछ घन्टों के लिए है. जब तक कि ऑक्सीजन सिलेंडर आदि व्यवस्था नहीं हो पाया हो. इसका उपयोग करते हुए मरीज के परिजनों को ऑक्सीजन की व्यवस्था करने में सुविधा रहेगी. आज संघ कार्यालय मेदिनीनगर में इस सेवा की शुरूआत हुई. इसके साथ ही स्वयंसेवकों के द्वारा आर्सेनिक-30 दवा का वितरण, आम लोगों को जागरूक करने के लिए जागरण पत्र के साथ निःशुल्क चिकित्सा परामर्श हेतु चिकित्सक का दूरभाष नंबर सहित जागरण पत्र वितरण किया जा रहा है. सभी सेवा कार्य मे लगे स्वयंसेवक को पीपीई किट, सैनिटाइजर, हैंड्स ग्लब्स मास्क आदि का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर सत्य प्रकाश विभाग प्रचारक पलामू, अचल जिला प्रचारक लातेहार, हरि गोविंद गढ़वा नगर प्रचारक, विशाल, हर्षित, सतीश उपस्थित थे. इस सेवा कार्य का संचालन करने के लिए प्रमुख व्यक्तियों की सूची जारी की गयी है.
पलामू
1) ब्लड- बेड व्यवस्था — सतेंद्र (94713 42901)
2) ऑक्सीजन और कॉनसेंट्रेटर व्यवस्था- विशाल (7352942554)
3) भोजन व्यवस्था – सतीश तिवारी ( 9102197636)
4) दवा व्यवस्था- राजीव रंजन पांडेय (9431343784)
गढ़वा
1) ब्लड- बेड व्यवस्था – विवेक सिन्हा (8709068219)
2) ऑक्सीजन और कॉनसेंट्रेटर व्यवस्था आशीष वैध (8102181244)
3) भोजन व्यवस्था – विशाल (7004971075)
4) दवा व्यवस्था- चंदन मेहता (7004450949)
लातेहार
1) ब्लड- बेड व्यवस्था- धर्मेंद्र (7488329803)
2) ऑक्सीजन और कॉनसेंट्रेटर व्यवस्था – ओमकार (6299170100)
3) भोजन व्यवस्था- राजकुमार.














