जमशेदपुर : टाटा स्टील की ओर से संचालित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के चिकित्सकों का दल शुक्रवार को टाटा वर्कर्स यूनियन पहुंचा. इन लोगों ने यूनियन के कामकाज को देखा. सारे पदाधिकारियों के साथ उन लोगों ने बातचीत की. इस दौरान अस्पताल के विकास पर जोर दिया गया. यूनियन और अस्पताल के बीच समन्वय स्थापित करने का फैसला लिया गया. चूकि अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु किसी कारणवश इस समारोह में उपस्थित नही हो पाये है. लेकिन सबों की तरफ से टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी एवं उनकी पूरी टीम को यूनियन के 102 वर्षो के लंबे समय के पूरे होनें पर ढेर सारी बधाई एवं शुभकामना दी है. (नीचे भी पढ़ें)
सर्वप्रथम टाटा मेन हॉस्पीटल के डॉक्टरो ने यूनियन परिसर में स्थित स्वर्गीय वीजी गोपाल की प्रतिमा पर माल्र्यार्पण किया. इसके बाद यूनियन कार्यालय के कान्फ्रेन्स रुम में टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ एक संयुक्त बैठक हुई. इस बैठक का संचालन टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने की. सर्वप्रथम सतीश कुमार सिंह ने अपना परिचय देते हुए टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी पदाधिकारियों से परिचय कराया एवं टाटा मेन हॉस्पीटल के डॉक्टरों से उनके बारे में परिचय करते हुए उन सभी का कुशलक्षेम पूछा. इसके उपरांत महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने टाटा वर्कर्स यूनियन के सह–अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह से आग्रह किया कि वे टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी टाटा मेन अस्पताल के डॉक्टरों को दे. सह-अध्यक्ष-शैलेश कुमार सिंह ने टाटा मेन अस्पताल के डॉक्टरों को कम्पनी की प्रगति के बारे में एवं टाटा मेंन अस्पताल के डॉक्टर एवं कर्मचारियों से किस प्रकार समन्वय स्थापित की जाए इसकी विस्तृत जानकारी दी. इसके बाद महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने टाटा मेंन अस्पताल के डॉक्टरों से आग्रह किया कि टाटा स्टील के तकरीबन 116 वर्षो एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के 102 वर्षो के लंबे यात्रा में बहुत सारे उतार–चढ़ाव रहे है जिसमें आप सबों की काफी भागीदारी रही है. जिस पर वे भी अपने विचार एवं कार्यकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी हम सबों के बीच रखें. इसके बाद टाटा मेंन अस्पताल के डॉक्टरों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए यह आग्रह किया कि सर्वप्रथम हम सबों को टाटा स्टील को निरंतर आगे कि ओर अग्रसर करते रहना है एवं जिस प्रकार टाटा वर्कर्स यूनियन का सहयोग टाटा मेंन अस्पताल को मिल रहा है वो काबिले तारीफ है जिससे की हम सभी निष्चीन्त होकर अपने कर्मचारियों के साथ–साथ शहर को भी अपना योगदान दे पातें है. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद महामंत्री सतीश कुमार सिंह ने एक–एक कर टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, शत्रुधन कुमार राय, संजय कुमार सिंह, संजीव तिवारी, सहायक सचिव नितेश राज, सरोज कुमार सिंह, अजय कुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष हरि शंकर सिंह से भी आग्रह किया कि वे भी अपने विचार एवं सुझाव से सबों को अवगत कराये. अंत में टाटा मेंन अस्पताल के सभी डॉक्टरों को टाटा वर्कर्स यूनियन के मॉइकल जॉन ऑडिटोरियम, मॉइकल जॉन सेन्टर, यूनियन कार्यालय एवं वीजी गोपाल हेरिटेज का भ्रमण कराया गया तथा यूनियन के क्रियाकलापों एवं इतिहासों से अवगत कराया गया. इसके साथ ही एक सुन्दर सा विडियो क्लीप ऑडिटोरियम हॉल में दिखाया गया जिसमें किस प्रकार से डॉक्टरों ने कोविड के समय से लेकर आज तक समाज को अपना योगदान देते आ रहें है. टीएमएच के डॉक्टर की टीम में डॉ0 ममता रथ– एच0ओ0डी0–गयनिकलॉजिस्ट, डॉ0 कोशिवर्गिस– सिनियर कन्सलटेन्ट–एनेसथिशियोलॉजि, डॉ0 निवेदिता मिश्रा– हेड कन्सलटेन्ट–मेडिसिन, डॉ0 जयन्त कुमार लायक– सिनियर कन्सलटेन्ट – ज्वाइंट रिपलेस्मेंट एवं ऑर्थोपेडिक्स, डॉ0 शिवराज सिंह चौहान– हेड कन्सलटेन्ट–सरजरी, डॉ0 मनोज कुमार साहु– एच0ओडी0–फिजियोथ्रापी, डॉ0 संजय कुमार तॉती– सिनियर कन्सलटेन्ट–पेडियेट्रिक, डॉ0 मिनाक्क्षी मिश्रा– एच0ओ0डी0–पैथोलॉजी, डॉ0 महाजयोति चक्रवर्ती– स्पेशिलिस्ट–सी0सी0यू0, डॉ0 अविनाश कुमार– स्पेशिलिस्ट–इमरजेन्सी, डॉ0 राजेश– एच0ओडी0–रेडियोलाजि, पामेला केरकेटा– सिनियर मैनेजर एचआरबीपी(मेडिकल सर्विसेज), के अलावा मेडिकल सर्विसेज के कमिंटी मेंबर – छोटेलाल एवं निशा निधि शामिल थी.




