
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के 19 अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार को प्रत्याशियों ने मतदान किया. इसके तहत यूनियन के एचएसएम के एक सीट के लिए पांच लोगों ने नामांकन किया जबकि एसएमडी के एक सीट के लिए दो लोगों ने नामांकन किया. यूनियन के चुनाव पदाधिकारी भगवान सिंह ने सारे नामांकन को मंजूरी दी. इसके तहत एचएसएम के एक सीट के लिए मोहन सिंह, राम प्रकाश महतो, शिवशंकर सिंह, आलोक कुमार सिंह और मुकेश दुबे ने अपना नामांकन दाखिल किया है. इसी तरह एसएमडी के एक सीट के लिए दिनेश कुमार और बिरेंद्र कुमार सिंह ने अपना नामांकन दाखिल किया है.



