
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन का जो पूर्णरुपेण चुनाव होता है, उसमें एक माह का वक्त भी नहीं लगता है, लेकिन उपचुनाव की प्रक्रिया इतना लंबा और ऊबाऊ हो जाता है कि यह उपचुनाव ही पहेली बन चुकी है. इतनी लंबी प्रक्रिया क्यों और किसके लिए अपनायी जाती है, इसको लेकर कई बार कमेटी मीटिंग में भी सवाल उठ चुके और उपचुनाव में होने वाले खर्च पर भी सवाल उठते रहे है. खैर, यूनियन के उपचुनाव का नोटिफिकेशन चुनाव पदाधिकारी भगवान सिंह ने पांच मार्च यानी गुरुवार को जारी कर दी. कोक प्लांट के दो सीट, जिसमें एक सीट में बैटरी5, 6, 7 के अलावा कोल एंड कोक, जेनरल सर्विसेज, चेक हाउस, रिफ्रैक्टरीज सेक्शन शामिल है जबकि दूसरे सीट पर कोक प्लांट के ही आयरन मेकिंग मैकेनिकल मेंटेनेंस का सेक्शन शामिल है. इसी तरह एग्रिको एंड रिटेल में एक सीट है, जिसमें तमाम सेक्शन एग्रिको से संबंधित शामिल है जबकि एक सीट फील्ड मेंटेनेंस मैकेनिकल का है जबकि पांचवां सीट स्पेयर मैनुफैक्चरिंग का है, जिसमें एसएणडी आइइएम, क्रेन ऑपरेटर, एसपी एंड ओएस सेंट्रल इंस्पेक्शन, एसपी एंड ओएस प्लानिंग एंड प्रोग्रेस, एसपी एंड ओएस स्टाक यार्ड सेक्शन शामिल है. इन सभी पांच सीटों के लिए मतदान 30 मार्च को होगा, लेकिन प्रक्रिया गुरुवार यानी पांच मार्च से शुरू हो चुकी है.
चुनावी कार्यक्रम एक नजर में :
5 मार्च-उपचुनाव का नोटिस प्रकाशन
6 मार्च-खाली हुई सीटों का प्रारुप प्रकाशन सुबह ग्यारह बजे
7 मार्च-निर्वाचन क्षेत्रों पर आपत्ति का आमंत्रण. सुबह दस बजे से सुबह ग्यारह बजे तक.
11 मार्च-निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम प्रकाशन. शाम चार बजे तक.
12 मार्च-वोटर लिस्ट का प्रकाशन. शाम साढ़े पांच बजे तक.
13 मार्च-वोटर लिस्ट पर आपत्ति या सुझाव आमंत्रित किया जाना. सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक.
14 मार्च-वोटर लिस्ट का आपत्तियों व सुझाव के निष्पादन के बाद फाइनल सूची जारी करना. शाम साढ़े पांच बजे तक.
24 मार्च-नामांकन पत्रों का वितरण. सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक.
25 मार्च-नामांकन पत्रों को जमा करना. सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर ढाई बजे से लेकर शाम साढ़े चार बजे तक.
25 मार्च-उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन. शाम साढ़े छह बजे तक.
26 मार्च-नामांकन पत्रों की जांच. सुबह साढ़े दस बजे.
27 मार्च-नामांकन पत्रों की वापसी. सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक
27 मार्च-नामांकन पत्रों की वापसी के बाद फाइनल लिस्ट प्रकाशन. शाम पांच बजे
28 मार्च-बेलेट पेपर, वोटर लिस्ट, आइडी कार्ड, वोटिंग स्थल की जानकारी देना. सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक जबकि उसी दिन सुबह दस बजे वोटिंग स्थल की जानकारी दी जायेगी
30 मार्च-मतदान सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक
30 मार्च-मतगणना शाम चार बजे से टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर
30 मार्च-रिजेताओं को प्रमाण पत्र दिया जाना.













