जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से संचालित मजदूर पेपर्स लिमिटेड का 79 वां वार्षिक आम सभा (एजीएम) जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित माइकल जान प्रेक्षागृह में हुई. टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई इस एजीएम में कई फैसले लिये गये. एजीएम में चेयरमैन संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी ने बिष्टुपुर के बारी मेंशन के प्रगति पर पिछले साल के दौरान लिए गए निर्णयों की जानकारी शेयरधारकों को दी जबकि डायरेक्टर इंचार्ज नित्यानंद सिंह ने शेयर धारकों को अबतक के प्रगति और भाड़ेदारो से उत्पन्न बाधा और उसके निदान के लिए अपनाई जा रही प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी. (नीचे भी पढ़े)

इसके अलावा पिछले वित्तीय वर्ष के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया. इस दौरान बताया गया कि जल्द ही बारी मेंशन का नये रुप में लोकार्पण किया जायेगा. इसको लेकर समारोह आयोजित किया जाएगा. एजीएम में सुनील कुमार सिंह, रमेश कुमार सिंह और सतीश सिंह को फिर से डायरेक्टर पुर्ननियुक्ति की गयी. चार्टर्ड अकाउंटेंट मेसर्स बी गुप्ता एंड कंपनी को फिर से पुर्ननियुक्त किया गया. एजीएम मे डायरेक्टर बीके डिंडा, सुनील कुमार सिंह, आरएन मिश्रा भी उपस्थित थे. इसके अलावा आरबीबी सिंह, एसएन सिंह, शिवदयाल शर्मा, एम भास्कर राव, अनिल कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, डा आशुतोष झा, आरके मिश्रा समेत सैकड़ों शेयरधारक उपस्थित थे.




