
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे पदाधिकारी टूर पर रवाना हो गये है. वे लोग अभी झारखंड के ही पश्चिम सिंहभूम जिले के लिए रवाना हुए है. जहां वे लोग टाटा स्टील के नोवामुंडी माइंस का दौरा करेंगे और वहां के यूनियन के लोगों के साथ भी मुलाकात करेंगे. अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु को छोड़कर लगभग सारे लोग वहां रवाना हो गये है. वे लोग यहां से सीधे झरिया जायेंगे, जहां झरिया के काम को देखेंगे. कोलियरी का दौरा करेंगे और वहां के भी ट्रेड यूनियन के लोगों के साथ मुलाकात करेंगे जबकि किस तरह माइंस और माइनिंग एरिया में ककाम हो रहा है, इसका भी जानकारी वे लोग लेंगे. झरिया अध्यक्ष संजीव चौधरी भी जायेंगे. सबके नोवामुंडी से लौटने के बाद सारे लोग एक साथ झरिया जायेंगे. कोरोना काल के दौरान उनका किसी तरह का टूर नहीं हो पा रहा था. अभी उनका टूर को फाइनल किया गया है.




