जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के भूतपूर्व अध्यक्ष और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मजदूर नेता स्वर्गीय वीजी गोपाल को उनकी 32वीं पुण्यतिथि पर भावभिनी श्रद्घांजलि अर्पित की गयी. टाटा वर्कर्स यूनियन के परिसर में लगी उनकी प्रतिमा पर यूनियन के तमाम नेताओं ने माला पहनाकर उनके प्रति अपनी श्रद्घांजलि अर्पित की. सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा और उनके द्वारा मजदूर हितों में किये गये कार्यों को याद किया और उनके द्वारा बताये गये मार्गों पर चलकर मजदूरों के मान सम्मान के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, संजीव तिवारी, राजीवचौधरी, सहायक सचिव नितेश राज, श्याम बाबू समेत तमाम कमेटी मेंबर और अन्य लोग मौजूद थे.(नीचे भी पढ़े)
स्वर्गीय वीजी गोपाल को वीजी गोपाल मेमोरियल संघ ने दी श्रद्धांजलि
अंतरराष्ट्रीय स्तर के मजदूर नेता और टाटा वर्कर्स यूनियन के भूतपूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय वीजी गोपाल को उनकी 32वीं पुण्यतिथि पर श्रद्घांजलि दी गयी. इस मौके पर जमशेदपुर के साकची बाराद्वारी गांधी आश्रम में वीजी गोपाल मेमोरियल संघ की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय गोपाल को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई. इसमें टाटा वर्कर्स यूनियन के महासचिव सतीश कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह और संघ के अध्यक्ष केएनपी सिंह, संघ के सदस्य मौजूद थे. इसके बाद रहां दरिद्र नारायण भोज का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में वीजी गोपाल मेमोरियल संघ के अध्यक्ष केएनपी सिंह, एन उमेश, संजय कुमार सिंह, जीतेंद्र कुमार सिंह, वाइएस राव, पीसी झा, वाइपी गुप्ता, बीके मिश्रा, एनसी मंडल, महेस कुमार, आनंद राव, जेएन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.














