जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी उर्फ टुन्नु चौधरी का जन्मदिन बुधवार को मनाया गया. इस मौके पे टाटा वर्कर्स यूनियन के सभी पदाधिकारी गण के साथ बहुत सारे यूनियन कमेटी मेंबर्स भी शामिल हुए. इस दौरान यूनियन परिसर में मिठाई का भी वितरण किया गया.(नीचे भी पढ़े)

टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष ने इस मौके पर अपने सहयोगियों को संबोधित करते हुए आभार जताया और कहा कि वह अपने जीवन भर में मजदूर हित में लगातार काम करते रहेंगे. इस मौके पर टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी और कमेटी मेंबरों के अलावा आम कर्मचारियों ने खुशियां मनाई और उनको बधाई दी.














