जमशेदपुर: चीन द्वारा स्टील के भारत में किये जा रहे डंपिंग को लेकर अब आवाज मुखर होने लगा है. केंद्र सरकार से स्टील उद्योगों को बचाने के लिए सेफगार्ड करने की अपील हुई है. टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से एक ज्ञापन प्रधानमंत्री कार्यालय में जाकर सौंपा है और कार्रवाई की मांग की है. प्रधानमंत्री के सलाहकार अमित खरे के माध्यम से इसको सौंपा गया है. प्रधानमंत्री कार्यालय में जाकर टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु के नेतृत्व में महामंत्री सतीश सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह ने ज्ञापन सौंपा और बताया कि किस तरह से भारतीय स्टील उद्योग पर संकट के बादल मंडरा रहे है, जिसको बचाने के लिए केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाया जाना चाहिए. (नीचे भी पढ़े)

टाटा वर्कर्स यूनियन ने बताया है कि चीन घाटे के बावजूद सस्ता स्टील की डंपिंग भारत में कर दे रहा है. इससे टाटा स्टील ही नहीं देश भर की स्टील कंपनियां तेजी से घाटे में जा रही है. इससे कई नौकरियों पर भी संकट के बादल मंडरा सकते है. इस कारण अभी तत्काल सरकार को इस दिशा में कदम उठाना चाहिए. इसके अलावा इन लोगों ने एक और ज्ञापन सौंपा है, जिसमें इपीएफओ द्वारा हायर पेंशन स्कीम का लाभ नहीं देने की शिकायत भी प्रधानमंत्री कार्यालय से किया और मांग की कि तत्काल इस समस्या का भी निराकरण किया जाये. दोनों ज्ञापन को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है.




