जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन का पिकनिक एक्सएलआरआइ के बगल में स्थित दलमा व्यू प्वाइंट में हुआ. इस दौरान सारे ऑफिस बियरर के साथ साथ 214 कमेटी मेंबर शामिल हुए. इस दौरान कमेटी मेंबरों ने एकजुटता दिखायी. सभी कमेटी मेंबरों ने एकता दिखायी. इस दौरान कमेटी मेंबरों ने जमकर मस्ती की. (नीचे भी पढ़ें और वीडियो देखें)
यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य लोगों ने सभी कमेटी मेंबरों को एकजुट होकर काम करने की अपील की. इस दौरान मजदूर हितों में फैसला लेने के लिए मिलकर एक दिशा में सोचने का संकल्प लिया गया. इस दौरान कमेटी मेंबरों ने यहां मस्ती भी की. करीब दो साल के बाद कमेटी मेंबरों का यहां जुटान हुआ. कमेटी मेंबरों का ऑफिस बियररों ने काफी स्वागत किया. इस दौरान खाने का इंतजाम था तो गाने बजाने की भी व्यवस्था की गयी थी. (नीचे भी फोटो और वीडियो देखें)












