जमशेदपुर : टाटा स्टील कंपनी में गुजारे गये दिनों और अपने अनुभवों पर आधारित पुस्तक किल द डिफरेंस की लोकप्रियता बढ़ा है. इसका वितरण शुरु हुआ है. टाटा स्टील की पूर्व हेड सस्टेनेबिलिटी प्रियारंजन और टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शहनवाज आलम ने संयुक्त रुप से इस पुस्तक को लिखा है. किल द डिफरेंस नामक इस पुस्तक के लेखक शहनवाज आलम ने बताया कि यह पुस्तक 25 वर्ष से अधिक के अनुभवों को जोड़ते हुए अपने विचार को पुस्तक का रुप दिया गया है. वहीं प्रिया रंजन के अपने अनुभवों को टाटा स्टील के समक्ष साझा किया. इस पुस्तक को टाटा वर्कर्स वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शाहनवाज़ आलम ने सारे ऑफिस बेयरर्स और कमिटी मेंबर को वितरित किया है. इस कड़ी में उन्होंने यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह और सहायक सचिव नितेश राज को पुस्तक प्रदान किया, जिसकी तारीफ दोनों पदाधिकारियों ने किया.





