
जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित टिमकेन इंडिया में इस साल कर्मचारियों को इस साल 19.75 फीसदी बोनस समझौता हुआ है. जमशेदपुर के बेलडीह क्लब में समझौता रविवार की देर शाम हुआ. (नीचे देखे पूरी खबर )
इस साल कर्मचारियों को न्यूनतम 76 हजार रूपये और अधिकतम एक लाख पंद्रह हजार रूपये बोनस मिलेगा. पिछले साल कर्मचारियों को 15.64 फीसदी बोनस मिला था जिसके तहत पिछले साल कर्मचारियों को न्यूनतम 40024 रूपये और अधिकतम 87488 रूपये बोनस मिला था. बोनस समझौता पर प्रबंधन की ओर से प्लांट जीएम राजीव सास्वत, दिनेश सिंह, हिमांशु मिश्रा और आकाश दूबे जबकि यूनियन की ओर से महामंत्री विजय यादव और सारे ऑफिस बेयरर्स ने हस्ताक्षर किया. समझौता के दौरान अध्यक्ष आस्तिक महतो मौजूद नहीं थे. इस साल बोनस के साथ कर्मचारियों और अफसर को स्मार्ट वॉच बतौर गिफ्ट मिलेगा. बोनस समझौता पुराने फार्मूले के आधार पर हुआ है, जिसके तहत लाभ पर 18 प्रतिशत, स्क्रैप पर एक प्रतिशत और कस्टमर कंप्लेन पर एक प्रतिशत का मैट्रिक्स है. नये फॉर्मूला के अनुसार अब प्रोफिट का प्वाइंट 18 की बजाय 17 प्वाइंट होगा. इसके अलावा एक प्वाइंट स्क्रैप, एक प्वाइंट कस्टमर कम्प्लेन, एक प्वाइंट वन टाइम डेलिवरी (ओटीडी) ओई और एक प्वाइंट वन टाइम डिलीवरी आईसी का होगा. प्रोफिट को छोड़ बाकी चार में से बेस्ट तीन की गणना बोनस में होगी.






