जमशेदपुर : जमशेदपुर की ग्रामीण पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र में पुटुलुपुंग गांव में 21 अगस्त को लव कुमार मंडल की हुई हत्या के मामले का खुलासा किया है. इसको लेकर मृतक की पत्नी सरिता मंडल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था. एसएसपी जमशेदपुर प्रभात कुमार और ग्रामीण एसपी ने संयुक्त टीम बनाकर जांच करायी थी. इसकी जांच की गयी तो पता चला कि लव कुमार मंडल अपने बच्चे रितेश मंडल को विद्या भारती स्कूल चापीडीह पहुंचाने गये थे कि बीच से ही उनका अपहरण कर लिया गया था. अनुसंधान में यह बातें सामने आयी कि लख मंडल के छोटे भाई की पत्नी मिताली मंडल अपने पुरुष मित्र कृष्णा मंडल के साथ मिलकर सुपाड़ी के तौर पर 80 हजार रुपये पेशेवर अपराधियों को देकर अपने जेठ लव मंडल की हत्या करायी है. इस कांड में उनका साथ देने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मिताली मंडल के अलावा ओड़िशा के मयूरभंज के रहने वाले कृष्णा मंडल उर्फ सानू मंडल, मुसाबनी के रहने वाले सोनू करवा उर्फ विशाल, मुसाबनी के रहने वाले राज रेड्डी, डुमरिया के रहने वाले वृंदावन दत्ता को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने घटना में इस्तेमला में लाये गये मोटरसाइकिल, 10500 रुपये सुपारी के हिस्से, मृतक लव कुमार मंडल का कपड़ा और शव की अस्थी को बरामद किया है.
पोटका पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह का भी भंडाफोड़ किया
पोटका पुलिस ने हत्याकांड के साथ ही लूटकांड को अंजाम देने वाले इस गिरोह के लोगों ने कई स्थानों पर लूटपाट भी की है. उनके पास से लोहे का देशी पिस्तौल, चांदी से बना तीन जोड़ी पायल, सात चेन, ग्यारह अंगूठी, चार बिछिया, चौदह ताबिज, दो हाथ का बाला, दो लॉकेट,एक जोड़ी कान का बाला बरामद किया है. इस लूटपाट करने वाले गिरोह में घाटशिला के रहने वाले जिमरोध सिंह उर्फ जिम्मी, जादूगोड़ा के रहने वाले सुशांत हलधर उर्फ बासु, डुमरिया का रहने वाला वृंदावन दत्ता, राज रेड्डी, सोनु करुआ उर्फ विशाल को गिरफ्तार किया है. उनके ऊपर जमशेदपुर और ओड़िशा में लूटपाट, डकैती के कई मामले पहले से ही दर्ज है.
पोटका में हत्या के मामले में चार लोग गिरफ्तार, पुरानी रंजिश में हुई थी हत्या
पोटका थाना क्षेत्र के सावनाडीह में अमित कैवर्त नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. 18 फरवरी 2020 को पटाका के सावनाडीह में हत्या कर शव को फेंका गया था, जिसकी पहचान अमित कैवर्त के रुप में की गयी थी, जो कालिकापुर पोटका का रहने वाला था. पुलिस ने इसकी तप्तीश की तो पाया कि मृतक के दोस्तों ने ही पुरानी रंजीश के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. इस हत्याकांड में शामिल महेश्वर कैवर्त, नीभा कैवर्त, सुरेश कैवर्त और राजेश कैवर्त को गिरप्तार कर जेल भेज दिया है.
जादूगोड़ा पुलिस ने आर्म्स के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार
जमशेदपुर से सटे जादूगोड़ा थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ दो लोगों को एक देशी पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में दिगड़ी के रहने वाले अमूल्यो सिंह और जादूगोड़ा शंकोसाई का रहने वाला पलटम कर्मकार शामिल है. बताया जाता है कि पुलिस स्पेशल चेकिंग अभियान चला रही थी, इसी दौरान पुलिस ने इन दो ग़पराधियों को गिरफ्तार किया.





