
जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में स्थित है बिरसानगर. कई जोन में बंटे इस क्षेत्र में लगभग हर जोन में कुछ न कुछ समस्याएं आम बात है. यहां के प्रत्याशियों का भाग्य बिरसानगर की जनता तय करती है. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हो, या वर्तमान विधायक सरयू राय. पूर्व या वर्तमान सांसद हर कोई बिरसानगर के विकास का दावा करते रहे हैं. हालांकि क्षेत्र का विकास हुआ है इसमें कोई शक नहीं, इसी बिरसानगर का जोन नम्बर तीन जमशेदपुर के रईसों का पसंदीदा क्षेत्र माना जाता है. इधर एक से बढ़कर एल आलीशान इमारतें और सोसायटी डेवलप हो चुके हैं. यहां से होकर गुजरनेवाली सड़क सीधे एनएच- 33 को जोड़ती है. लेकिन विडंबना कहिए या सरकारी उपेक्षा, अथवा जनप्रतिनिधियों की उदासीनता. इस सड़क पर बना एक पुल जो कब बना है यह किसी को नहीं पता. पुल काफी जर्जर हो चुकी हैं. कभी भी यह पुल टूट सकता है. हर दिन इस पुल से सैकड़ों भारी और हल्के वाहनों का आवागन हर दिन होता है. मगर कभी इस ओर जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित नहीं हुआ. स्थानीय लोगों के अनुसार पुल अंतिम बार कब मरम्मत हुआ है ये किसी को नहीं पता.






