
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका पोटका के कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर बाजार में स्थित चावल बाजार के पास स्थित पोचा तालाब में 35 साल के एक व्यक्ति नशे में धुत होकर तालाब में ही कूद गया. तालाब में काफी जलकुंभी थी, जिसमें वह फंस गया, जिससे उसकी मौत हो गयी. कीब चार घंटे की मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया है. बताया जाता है कि सुबह में 35 साल का उक्त व्यक्ति नशे में धुत होकर गाना गाते हुए सीधे तालाब में छलांग लगा दी. तालाब में दलदल भी था और जलकुंभी भी, जिसमें वह फंस गया. लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने तत्काल एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से उसको बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी. वह डेढ़ साल से हल्दीपोखर बाजार में साफ-सफाई कर अपना गुजर बसर करता था और मानसिक रुप से विक्षिप्त भी था. एनडीआरएफ की टीम ने शव को निकाला, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.





