• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Saturday, July 11, 2026
26 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

The-young-man-made-lockdown-a-opportunity : बिहार के भागलपुर के लाल ने लॉकडाउन को बदल लिया अवसर में महामारी काल में रच दिया इतिहास

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

संतोष कुमार
वैश्विक महामारी के इस दौर ने जहां देश ही नहीं पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया. कोरोना महामारी ने दुनिभर में लाखों को लील लिया. लाखों को बेरोजगार कर दिया. वहीं भारत भी इससे अछूता नहीं रहा. यहां भी कोरोना काल की त्रासदी लाखों मजदूरों ने झेला. यहां भी लोगों ने मजदूरों के पलायन का वो मंजर देखा. तपती धूप में पैदल ही अपने वतन वापसी को विवश प्रवासी मजदूरों के करूण मंजर रोंगटे खड़े कर देनेवाले थे. केंद्र औऱ राज्य सरकारें विवश बस इसे नियती मान चुके थे. इन सबके बीच बिहार के भागलपुर के एक युवक ने कोरोना महामारी काल को अवसर में बदलने की ठानी और लिख दिया इतिहास. आज युवक द्वारा कोरोना महामारी काल के दौरान शुरू किया गया संघर्ष फलीभूत हो रहा है. वहीं युवक के संघर्ष की चर्चा भागलपुर ही नहीं बिहार के अन्य जिलों के साथ झारखंड में भी हो रही है. (नीचे भी पढ़ें)

चलिए अब आपको युवक का परिचय कराते हैं (नीचे भी पढ़ें)

बेहद ही साधारण सा दिखनेवाला यह युवक बिहार के भागलपुर जिले के सन्हौला प्रखंड के एक छोटे से गांव पोठिया का रहनेवाला है. जिसका नाम सुमित आनंद चौधरी है. लॉकडाउन से पहले सुुमित भागलपुर के एक निजी मोटर व्हीकल शोरूम में काम कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था. चार बीघा की पैतृक संपत्ति औऱ निजी कंपनी में नौकरी कर  किसी तरह परिवार का गुजर बसर कर रहा था. सबकुछ ठीक- ठाक ही चल रहा था. अचान वैश्विक महामारी कोरोना ने देश में अपना जाल फैलाया और देश के बाकी राज्यों के मजदूरों की तरह सुमित को भी अपनी नौकरी गंवानी पड़ी, और उसने भी वापिस अपने गांव का रूख किया. परिवार का बोझ और सीमित संसाधन के बीच उसे ये नहीं सूझ रहा था कि आखिर आगे की जिदगी कैसे कटेगी. सवर्ण जाति का होने के कारण उसे सरकारी सुविधाएं मिलनी तो दूर उसे किसी प्रकार का कोई आर्थिक सहयोग भी नहीं मिल रहा था. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

संयुक्त परिवार के कारण बदली किस्मत (नीचे भी पढ़ें)

बतौर सुमित उसके पिता एक किसान हैं, चार बीघा पैतृक संपत्ति में उसके बड़े पिताजी की भी हिस्सेदारी बनती है, लेकिन वे चुंकि सरकारी नौकरी करते थे औऱ उसके दो चचेरे भाई भी बाहर ही सेटल हैं, लेकिन हमेशा से परिवार के हर सुख- दुःख में खड़ा होने के साथ आर्थिक मदद भी किया करते हैं. सेवानिवृत हो चुके बड़े पिताजी के कहने पर बड़े भैया (चचेरे भाई) ने दो बीघा जमीन गांव में ही खरीदा. सुमित ने बताया कि वह नहीं चाहता था कि भैया भी पारंपरिक खेती करें. ऐसे में उसने अपने चचेरे भाई को सवा बीघा जमीन पर तालाब खुदवाकर मछली पालन करने की सलाह दी. लक्ष्य बड़ा था, पूंजी का अभाव, लेकिन बड़े भाई ने हामी भर दी. फिर क्या था सुमिन ने कोरोना महामारी के भीषण दौर यानी अप्रैल- मई के महीने में प्रचंड गर्मी औऱ कोरोना के कहर के बीच तालाब खुदाई में जुट गया और एक महीने के भीतर सवा बीघा के खेत में तालाब खुदवा कर मछली पालन के शुरू कर दिया. औऱ देखते ही देखते सुमित के इस धंधे ने आज पारंपरिक खेती करनेवाले किसानों के सामने एक नजीर पेश कर दी. आज सुमित द्वारा पाले गए सीलन मछली लगभग एक से सवा टन के आसपास हो चुके हैं, जिसका उत्पादन शुरू हो चुका है. सुमित के अनुसार लागत से तीन गुणा मुनाफा होने का अनुमान है. (नीचे भी पढ़ें)

पूंजी बन रही था बाधा, इसलिए कम बजट के साथ शुरू किया कारोबार (नीचे भी पढ़ें)

सुमित ने बताया कि तालाब खुदाई के बाद बोरिंग और अन्य जरूरी तैयारी में भैया के काफी पैसे लग गए. तालाब काफी बड़ा खुद गया उसमें काफी बड़े मात्रा में मछली पालन किया जा सकता है, लेकिन पूंजी के अभाव में केवल साढ़े दस हजार पीस (सीलन) पगास मछली का ही चारा डाल सके. साथ में देसी नस्ल  (रेहू, बी ग्रेड औऱ कतला) का चार भी कम मात्रा में डाले. सुमित ने बताया कि बड़े भैया की माली हालत को देखते हुए छोटे मोटे खर्च के लिए तालाब के बांध पर भिंडी की खेती की जिससे अच्छी खासी आमदनी हुई उससे छोटी मोटी जरूरते पूरी की गई. उसने बताया कि मछली के भोजन के रूप में हर दिन सात हजार खर्च आ रहे थे, जो छोटे किसानों के लिए ही नहीं बड़े- बड़े किसानों को भी सोचने पर विवश कर देगा. उसने बड़े भाई के जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि वे मेरे आदर्श हैं, उन्होंने अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया मुझे सफल बनाने में. सुमित के अनुसार देसी नस्ल की मचलिया फरवरी मार्च से निकलनी शुरू हो जाएंगी उसके बाद अगले सीजन में सीलन मछली का उत्पादन बड़े पैमाने पर किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

ग्रामीणों का भी मिला भरपूर सहयोग (नीचे भी पढ़ें)

सुमित ने बताया कि गांव में पहली बार पारंपरिक खेती का ट्रेंड शुरू किया जा रहा था, उसे लगा कि इतना बड़ा रिस्क लेने पर कहीं दांव उल्टा न पड़ जाए, लेकिन ग्रामीणों ने उसे हर कदम पर साथ दिया. रात- रात बर जगकर ग्रामीणों के साथ इस व्यवसाय को लेकर चर्चा करता था. ग्रामीण युवा उसे उत्साहित करते थे. उसके इस व्यवसाय से प्रभावित होकर दो चार औऱ युवा इस व्यवसाय में किस्मत आजमा रहे हैं. तीन- तीन छोटे- छोटे तालाब आज गांव में खुद चुके हैं और उसमें मछली पालन हो रहा है. सबसे बड़ी खुशी वैसे किसानों को हो रही है, जो सिंचाई के अभाव में खेती नहीं कर पाते थे. गांव में तीन-तीन तालाब खुद जाने से किसानों की सिंचाई की समस्या दूर हो गई है. (नीचे भी पढ़ें)

विभाग का नहीं मिला अपेक्षित सहयोग (नीचे भी पढ़ें)

सरकार किसानों को प्रोत्साहित करने का लाख दावा कर ले. मतस्य पालन को बढ़ावा देने का लाख ढिंढोरा पीट ले, लेकिन जमीनी हकीकत सुमित से जब हमने पूछा तो उसने बताया कि भैया ने प्रयास किया था विभाग से सहयोग लेने के लिए लेकिन कागजी प्रक्रिया और इतने बड़े तालाब के लिए जितने का अनुदान विभाग की ओर से मिला वह नाकाफी था. उसने बताया कि महज 65 हजार का अनुदान तालाब खुदाई के लिए मिला. मछली के चारा और उसके भोजन पर सब्सीडी विभाग द्वारा नहीं मिला, न ही अधिकारी एक बार भी तालाब का मुआयना करने ही पहुंचे. उसने बताया कि सरकार को ऐसे प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने के लिए सक्षम अधिकारियों को बहाल करने होंगे, जो मतस्य पालको को समय- समय पर मार्गदर्शन कराने का काम करे. सबसे अहम ये कि जब मछली उत्पादन के लिए तैयार हो जाए तो उसे विभागी स्तर पर बाजार मुहैया करानी चाहिए ताकि किसानों को लागत के अनुसार कीमत मिल सके. खुद से बेचने पर बड़े व्यापारी कम कीमत में मछलियों का सौदा करते हैं. अधिक वक्त बीत जाने पर मछलियों के बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है. कुल मिलाकर सुमित ने पारंपरिक खेती को छोड़ मतस्य पालन कर इलाके में नजीर पेश कर दी है. जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. आस- पास के किसान अब सुमित से इस कारोबार से संबंधित जानकारी लेने पहुंच रहे हैं. सुमित भी किसानों को भरपूर सहयोग कर रहा है. अंत में सुमित अपने सफलता के पीछे अपने बड़े भाई को श्रेय देना नहीं भूलता.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur ssp action : जमशेदपुर के एसएसपी अचानक बागबेड़ा थाना देर रात पहुंचे, अधिकारियों की लगी क्लास
खबर

Jamshedpur ssp action : जमशेदपुर के एसएसपी अचानक बागबेड़ा थाना देर रात पहुंचे, अधिकारियों की लगी क्लास

July 11, 2026
Jamshedpur accident – टेल्को में अनियंत्रित कार नाली में घुसी, नशे में धुत था चालक
खबर

Jamshedpur accident – टेल्को में अनियंत्रित कार नाली में घुसी, नशे में धुत था चालक

July 10, 2026
Jamshedpur rural protest – बोड़ाम में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चिरुडीह विद्युत सब-स्टेशन पर किया प्रदर्शन
खबर

Jamshedpur rural protest – बोड़ाम में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चिरुडीह विद्युत सब-स्टेशन पर किया प्रदर्शन

July 10, 2026
Next Post

jamshedpur-जुगसलाई पुलिस ने कार से बरामद किया 90 किलो प्रतिबंधित मांस, पुलिस ने पहले चालक को पकड़ा, फिर मौके मिलते ही चालक हुआ फरार, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur : मुख्यमंत्री जी, कोरोना काल में बड़ी संख्या में युवक हुए बेरोजगार, सभी को बेरोजगारी कार्ड उपलब्ध कराये सरकार

Jamshedpur-JMM : सत्ताधारी झामुमो ने खोला यूसिल के खिलाफ मोर्चा, 5 दिसंबर तक आदिवासियों-मूलवासियों व विस्थापितों को नौकरी नहीं, तो चार खदानों में काम बंद व चक्का जाम की चेतावनी-Video

Jamshedpur-JMM : सत्ताधारी झामुमो ने खोला यूसिल के खिलाफ मोर्चा, 5 दिसंबर तक आदिवासियों-मूलवासियों व विस्थापितों को नौकरी नहीं, तो चार खदानों में काम बंद व चक्का जाम की चेतावनी-Video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day saturday 11th July 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-शनिवार 11 जुलाई 2026

Jamshedpur ssp action : जमशेदपुर के एसएसपी अचानक बागबेड़ा थाना देर रात पहुंचे, अधिकारियों की लगी क्लास

Jamshedpur accident – टेल्को में अनियंत्रित कार नाली में घुसी, नशे में धुत था चालक

Jamshedpur rural protest – बोड़ाम में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चिरुडीह विद्युत सब-स्टेशन पर किया प्रदर्शन

Jamshedpur mgm health employees election : एमजीएम स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष बने भागीरथ सोरेन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur ssp action : जमशेदपुर के एसएसपी अचानक बागबेड़ा थाना देर रात पहुंचे, अधिकारियों की लगी क्लास

Jamshedpur accident – टेल्को में अनियंत्रित कार नाली में घुसी, नशे में धुत था चालक

Jamshedpur rural protest – बोड़ाम में बिजली समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, चिरुडीह विद्युत सब-स्टेशन पर किया प्रदर्शन

Jamshedpur mgm health employees election : एमजीएम स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष बने भागीरथ सोरेन

Jamshedpur Jharkhand stake holders meet : नई दिल्ली में आयोजित झारखंड स्टेकहोल्डर्स मीट में सिंहभूम चैंबर की रही सक्रिय भागीदारी, उद्योग उपाध्यक्ष हर्ष बाकरेवाल व सचिव विनोद शर्मा ने किया चैंबर का प्रतिनिधित्व

Jamshedpur tata motors gm felicitated : टाटा मोटर्स इंजन डिवीजन में महाप्रबंधक नितिन कंवाडे का अभिनंदन, प्रबंधन व यूनियन अधिकारियों ने नई जिम्मेदारी के लिए दीं शुभकामनाएं

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News