जमशेदपुर : टाटा स्टील परिसर स्थित दी टिस्को जेनरल को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की विशेष आमसभा सह चुनाव का आयोजन चुनाव पदाधिकारी सह सहकारिता पदाधिकारी अनिल श्रीवास्तव द्वारा किया गया. यह आमसभा मे पिछले 4 जून से लेकर 17 जून तक चुनाव कार्यक्रम का विवरण दिया गया. विशेष आम सभा में चेयरैन सुब्रत सिन्हा ने सदस्यों का स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान चुनाव पदाधिकारी ने सभी विजय प्रत्याशियों को सर्टिफिकेट प्रदान किये. सोसाइटी सुचारू रूप से चलाने के लिय सुझाव के साथ नई कमिटी को शुभकामनाएं दिए. कार्यक्रम के अंत मे इस चुनाव में सहयोग करने के लिये सहकारिता विभाग, टाटा वर्कर्स यूनियन, सोसाइटी कर्मचारियों एवं सोसाइटी के सभी साधारण सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापन वाइस चेयरमैन अश्विनी मथान ने किया.
नई कमिटी एक नजर में : सुब्रत सिन्हा-चेयरमैन, अश्विनी मथान-वाईस चेयरमैन, कमिटी मेंबर-त्रिलोचन परीडा, अनंत ठाकुर, विनोद ठाकुर, विद्या भूषण झा, शशिभूषण पिंगुआ, अमरजीत सिंह, सोनम राजपूत, शोभा रानी हांसदा, रीना रानी, फाल्गुनी चटर्जी, नीतू सिंह, मधु शर्मा, पुष्पा रानी महतो.





