
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टिस्को ग्रोथ शॉप की अधीकृत यूनियन टिस्को मजदूर यूनियन में राकेश्वर पांडेय को बाहर का दरवाजा दिखाकर खुद महामंत्री शिवलखन सिंह द्वारा अध्यक्ष बनकर नयी कमेटी बनाने का मुद्दा गरमा गया है. इस मामले में टिस्को ग्रोथ शॉप की यूनियन के गठन के दूसरे दिन ही टिस्को मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष जीसी श्रीवास्तव ने अपना इस्तीफा सौंप दिया. इसके साथ ही विरोध का बिगुल फूंका गया है. इस मामले में यूनियन के अन्य पदाधिकारी भी इस्तीफा दे सकते है और अब वहां सामानांतर चुनाव कराने की तैयारी की जा रही है. बताया जाता है कि राकेश्वर पांडेय का विरोध होने के कारण अलग से अब सारे लोग मिलकर एक यूनियन संचालित करने जा रहे है, जिसके लिए नयी कमेटी बनायी जायेगी, जो वहां के स्थानीय यूनियन के नेताओं की होगी. दूसरी ओर, टाटा स्टील प्रबंधन में शामिल एक वाइस प्रेसिडेंट से फोन पर बात कर लोगों को सुनाकर विरोध करने वाले को धमकाया जा रहा है और नयी यूनियन बना दिया गया है. इस मामले में विरोधी लोगों ने उच्चाधिकारियों से बात करने की बात कहीं है.







