
जमशेदपुर : झारखंड राज्य् सहकारी बैंक में बहाली की मांग तेजी से उठी है. इसको लेकर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखा है. इस पत्र में बैंक कर्मचारी संघ की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया है. इस पत्र में बताया गया है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यकाल में सौ लोगों की बहाली हुई थी, लेकिन उसके बाद से कोई बहाली ही नहीं हुई है. इस कारण अब समय आ गया है कि जल्द से जल्द बहाली की जाये. बैंक की कुल 105 शाखाएं है और सौ से ज्यादा कर्मचारी 2014 से लेकर अब तक रिटायर कर चुके है, नतीजा कि अभी अधिकांश पद खाली है और कामकाज हो पाना मुश्किल हो जा रहा है. ऐसे में बैंक चला पाना मुश्किल हो रहा है. इस बहाली को अविलंब पूरा करने की मांग की गयी है.





