
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अनुषंगी इकाई टीएसपीडीएल का बोनस समझौता गुरुवार को हो गया. टीएसपीडीएल मैनेजमेंट और यूनियन के बीच कई दौर की चली वार्ता के बाद टीएसपीडीएल के बारा वर्क्स में बोनस का समझौता हो गया. इसके तहत कर्मचारियों को इस साल वित्तीय वर्ष 2019-2020 के लिए 15.3 फीसदी बोनस मिलेगा. कर्मचारियों को इसके तहत न्यूनतम 37681 रुपये जबकि अधिकतम 68174 रुपये बोनस मिलेगा. 19 अक्तूबर तक कर्मचारियों के एकाउंट में बोनस की राशि मिल जायेगा. इस समझौता पर टीएसपीडीएल यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट और पूर्व भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, महासचिव अमनजी, अध्यक्ष के सलाहकार त्रिदेव सिंह, संजीव कुमार सिंह, सहायक सचिव अनिस झा व बीडी सिंह, उपाध्यक्ष सचिदानंद, एसपी राणा, कोषाध्यक्ष रमेश चौधरी और कमेटी नम्बर रंजन मिश्रा, शशि मिश्रा, मनोज सिंह, उपेंद्र राय, प्रमोद उपाध्याय ने हस्ताक्षर किया. मैनेजमेंट की ओर से एमडी अब्राहम स्टेफेनोस, सीनियर जीएम एचआरएम सेफ्टी ओम प्रकाश, जेनरल मैनेजर अश्विनी कुमार, अनंत रामाकृष्णन, चीफ एचआरआइआर सुभमय मजुमदार, हेड एचआरआइआर शेखर झा, सीनियर मैनेजर मुकुंद भट्ट ने हस्ताक्षर किये.

राकेश्वर के प्रयास से बढ़ी राशि
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कोलकाता से कम्पनी के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, सीनियर जी एम अनन्ता रामकृषणा, चीफ एच आर शुभमय मजुमदार यूनियन की तरफ से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री अमन सिंह पूरी टीम के साथ शामिल हुए. राकेश्वर पांडेय के आग्रह पर उच्च प्रबन्धन ने 2.20 करोड़ रुपया देने पर सहमति प्रदान की. इस सम्बंध में राकेश्वर पांडेय ने बताया कि नये फॉर्मूले के अनुसार 1.90 करोड़ रुपये आ रहा था जिसे यूनियन के आग्रह पर 2.20 करोड़ किया गया.





