
जमशेदपुर : सरकार और जिला प्रशासन के लाख प्रयासों के बाद भी प्रतिबंधित वस्तुओं के तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. जहां एक बार फिर से आदित्यपुर थाना क्षेत्र में प्रतिबंधित समान पकड़ा गया है. वैसे इसके पीछे पुलिस की नहीं बल्कि स्थानीय युवकों की अहम भूमिका रही. बताया जाता है कि एक स्कूटी सवार युवक आरआईटी थाना क्षेत्र से होकर आदित्यपुर की तरफ जा रहा था, जिसकी भूमिका कुछ लोगों को संदिग्ध जान पड़ी. जिसका पीछा करते हुए युवकों ने आदित्यपुर थाना अंतर्गत रेलवे अंडर ग्राउंड ब्रिज के समीप से स्कूटी सवार संदिग्ध युवक रोक कर जब जानने का प्रयास किया तो युवक स्कूटी छोड़ मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने स्कूटी को आदित्यपुर थाना पुलिस के हवाले कर दिया फिलहाल संदिग्ध समान सहित स्कूटी आदित्यपुर थाना में मौजूद है जिसका नंबर JH22C 6478 है. फिलहाल आदित्यपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वैसे स्थानीय युवकों के अनुसार स्कूटी में बोरे में रखा गया संदिग्ध समान प्रतिबंध मांस हो सकता है. वैसे युवकों के संदेह के आधार पर आदित्यपुर थाना पुलिस ने डॉक्टर को सूचना दे दी है. उसके बाद ही पता चल सकेगा की बोरे में क्या है.







