
जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना फाउंडेशन के द्वारा मानगो डिमना रोड स्थित पारस नगर में जिला उपाध्यक्ष रजनी सिंह के नेतृतव में सामान्य वर्ग के जरूरतमंद 15 परिवारों की बीच राशन सामग्री का वितरण किया गया. वीरांगनाओं के सहयोग से प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को पांच किलो चावल, एक किलो दाल, दो किलो आलू व अन्य सामग्री प्रदान की गयी. इस दौरान फाउंडेशन की रजनी सिंह, शालिनी सिंह, निहारिका सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थीं.















