
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र स्थित एक बुजुर्ग महिला जो सालों से अपने टूटी झोपड़ी में गुजारा करती है और नहीं चल-फिर पाने की वजह से वो टूटी बाल्टी के सहारे जमीन पर चला करती थी, इसकी सूचना वॉयस ऑफ ह्यूमैनिटी को मिली. फिर टीम के सदस्यों ने मातृ दिवस की सुबह उन्हें नए वॉकर और राशन से जुड़ी समाग्री दी. इसे देख वृद्ध महिला पहले भावुक हुई और मुस्कुराते हुए कहा अब सालों बाद फिर से सीधे चल फिर सकूंगी. महिला ने बताया कि कई सालों से सक्षम न होने की वजह से उन्हें जमीन पर प्लास्टिक की बाल्टी के सहारे चलना पड़ रहा था. इस वजह से कमर में हमेशा दर्द और पैर में तकलीफ बढ़ती जा रही थी. आज से उन्हें रोज की तकलीफ से छुटकारा मिलेगा और वो वॉकर के सहारे अब चलेंगी. इस दौरान संस्था के संस्थापक हरि सिंह राजपूत, शम्भु चौधरी, संदीप सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.















