
जमशेदपुर : मंगलवार को शहर के अधिकांश हिस्सों में दिन भर बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं कई इलाकों में वज्रपात होने की भी संभावना है. इससे पूर्व सोमवार को तेज धूप व उमस भरा दिन रहा. सुबह से धूप व उमस के बाद शाम में बूंदा-बंदी हुई. सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. इस दौरान 2 एमएम बारिश दर्ज की गई. मंगलवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो 24 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होने का पूर्वानुमान है. इस दौरान गर्जन व तेज हवा की भी संभावना है.
जानें पांच दिन का संभावित तापमान
तिथि —- अधिकतम —- न्यूनतम
20 जुलाई —- 35.0 —- 26.0
21 जुलाई —- 34.0 —- 26.0
22 जुलाई —- 34.0 —- 27.0
23 जुलाई —- 33.0 —- 27.0
24 जुलाई —- 33.0 —- 27.0




