
जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में बुधवार को द्वितीय वेबिनार का आयोजन किया गया. वेबिनार का विषय था-बेहतर संचार के लिए स्पोकन इंग्लिश के फंडामेंटल. इसमें मुख्य वक्ता स्कॉटिश चर्च कॉलेज, कोलकाता के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के डॉ जगन्नाथ घोष थे. वेबिनार में डॉ घोष ने कम्यूनिकेटिव इंग्लिश को बेहतर बनाने के लिए कई तरीके सुझाए और शुरुआती तरीकों के लिए टिप्स दिए, जिनसे हम सही, तेज और सही उच्चारण के साथ अंग्रेजी बोलना सीख सकें. इसके बाद प्रश्नोत्तरी सत्र हुआ, जिसमें मुख्य वक्ता ने प्रतिभागियों के प्रश्नों के उत्तर दिये.
इससे पूर्व कॉलेज की प्रचार्या मीता जखनवाल ने वेबिनार की शुरुआत की. वेबिनार का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज के प्रो डॉ उत्पल चक्रवर्ती ने किया. वेबिनार की डिजाइनिंग व टेक्निकल सेटअप टेक्निकल विशेषज्ञ दीपक कुमार ने तैयार किया. वेबिनार में कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं व शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल हुए. साथ ही जेकेसी कॉलेज पुरुलिया, स्कॉटिश चर्च कॉलेज कोलकाता समेत अन्य कॉलेजों से प्रतिभागी शामिल हुए. मिसेज केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज की ओर से विश्वास जताया गया है कि वेबिनार से इसमें शामिल सभी प्रतिभागी लाभांवित होंगे.







